यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थी अजय राठौर के खाते में एक अज्ञात व्यक्ति ने 2,000 रुपये जमा कराकर नगदी ले ली। बाद में बैंक खाता होल्ड होने पर पता चला कि वह रकम साइबर अपराध की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस और विशेष हेडफोन के जरिए लड़की की आवाज निकालकर लोगों को विवाह का झांसा देते थे। पैसा मिलते ही वे संपर्क तोड़ देते थे। आरोपियों ने ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के नाम से फ्लेक्सी और पंपलेट भी बनवा रखे थे।
तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद और महासमुंद समेत कई जिलों के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इनके पास से 02 मोबाइल, आवाज बदलने वाला विशेष हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग और ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के फ्लेक्सी जब्त किए हैं।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की सजगता से इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शहडोल में गरमाया रेलकर्मियों का आक्रोश: बिलासपुर मंडल में तानाशाही और बदहाली के खिलाफ लोको पायलटों का अनिश्चितकालीन धरना
- उद्यमियों से कलेक्टर का सीधा संवाद, बोलीं—मेहनत और नवाचार से छोटा उद्यम भी बन सकता है बड़ा कारोबार
- कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास की बड़ी मांग! पिछड़ों और कामगार जातियों को सत्ता-संगठन में भागीदारी
- विजयराघवगढ़ पुलिस को दोहरी सफलता
- कलेक्टर ने जनदर्षन में 46 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
- खरगोन कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद जी को ‘पुलिस वाला’ पत्रिका का अंक भेंट करते हुए।
- कीचड़ से भरी 400 मीटर सड़क बनी परेशानी का सबब
- संभागायुक्त लाक्षाकार ने ली निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक







