Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज
  • दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर
  • गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान
  • गणेशोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी कुबेर राठी, पत्नी संग की भगवान गणेश की आरती
  • बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल
  • फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *चिरमिरी में विकास को मिली नई रफ्तार, 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास*
क्षेत्रीय खबर

*चिरमिरी में विकास को मिली नई रफ्तार, 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास*

PolicewalaBy PolicewalaJune 1, 2026No Comments55 Views
WhatsApp Image 2026 06 01 at 17.44.32

*चिरमिरी में विकास को मिली नई रफ्तार, 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास*

 

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 632.09 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर*

 

*चिरमिरी – एमसीबी* –  नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में 632.09 लाख रुपये की लागत के छह महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। बड़ा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया उनमें अहिंसा चौक हल्दीबाड़ी से अग्रसेन चौक बड़ा बाजार तक सड़क चौड़ीकरण कार्य (192.77 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-19 शंभू चौक से रेलवे स्टेशन तक रिटर्निंग वॉल एवं सीसी रोड निर्माण (72.30 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक-13 हल्दीबाड़ी अहिंसा चौक से रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण (37.93 लाख रुपये), बस स्टैंड चौक हल्दीबाड़ी में हाई मास्ट लाइट स्थापना (4.50 लाख रुपये), अहिंसा चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक स्ट्रीट लाइट स्थापना (7.66 लाख रुपये) तथा गोदरीपारा से डोमन हिल तक गौरव पथ एवं प्रकाश व्यवस्था निर्माण (217.47 लाख रुपये) शामिल हैं।

 

*विरोध के कारण हुई देरी, अब बिना बाधा के होगा विकास : मेयर* – *रामनरेश राय*

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामनरेश राय ने कहा कि इन विकास कार्यों का भूमिपूजन पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन कुछ विरोधी तत्व लगातार अड़चनें उत्पन्न करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने विकास कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास किया, जिससे प्रक्रिया में विलंब हुआ। बावजूद इसके नगर निगम और प्रदेश सरकार ने चिरमिरी के विकास का संकल्प नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और बिना किसी बाधा के लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से शहर में गुणवत्तापूर्ण सड़कें और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का निर्माण होगा। मेयर ने कहा कि इन कार्यों को स्वीकृति दिलाने और धरातल पर उतारने में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष भूमिका रही है। इसके लिए उन्होंने चिरमिरी की जनता की ओर से मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

*बिजली, सड़क और पानी चिरमिरी के लिए हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट : स्वास्थ्य मंत्री*

 

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हो रहा है, वे चिरमिरीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि शहर की जर्जर सड़कों को लेकर लगातार मांग उठ रही थी। हालांकि कार्यों में कुछ देरी हुई, लेकिन यह देरी केवल इसलिए हुई ताकि सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा या स्थगन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि “दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है”, इसलिए सरकार ने पूरी सावधानी के साथ प्रक्रिया पूरी कराई। मंत्री ने कहा कि चिरमिरी के लिए बिजली, सड़क और पानी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। वर्षों से खनन गतिविधियों पर निर्भर रहा यह क्षेत्र बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए एसईसीएल पर आश्रित था, लेकिन अब राज्य सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, बिजली व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है तथा आज के भूमिपूजन के माध्यम से सड़क और प्रकाश व्यवस्था के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

*शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी हो रहा बड़ा विस्तार*

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिरमिरी में शिक्षा के क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, लाहिड़ी कॉलेज तथा नालंदा परिसर जैसे संस्थान युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं और भविष्य में करेंगे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में भी अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि एक समय यहां का अस्पताल मात्र चार डॉक्टरों के भरोसे संचालित होता था, जबकि आज 25 से अधिक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन अगले एक से डेढ़ माह में प्रारंभ हो जाएगी। इसके अलावा 13 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य भी जारी है।

 

*659 करोड़ की रेलवे परियोजना बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर*

 

श्री जायसवाल ने कहा कि 659 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत नई रेलवे लाइन परियोजना क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक भी विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लामीगोड़ा जैसे ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने का कार्य इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में एक ही दल की सरकार होने का लाभ क्षेत्र को मिल रहा है और इसी कारण चिरमिरी सहित पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो पा रहा है।

 

*ये रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में सभापति संतोष सिंह, पुरुषोत्तम सोनकर, राजकुमार बधावन, नीलम सलूजा, अरविंद एस. अग्रवाल, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, नरेंद्र साहू, पूर्वा स्थापक, मनीष खटीक, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, बबलू शर्मा, निगम आयुक्त आर.पी. आंचला, उमेश तिवारी, विक्टर वर्मा, बसंत जायसवाल, एमआईसी सदस्य, निगम पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में चिरमिरीवासी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 12.47.00

गणेशोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी कुबेर राठी, पत्नी संग की भगवान गणेश की आरती

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026891
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026748
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1 क्षेत्रीय खबर

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 23, 202620

छुरा पुलिस की कार्रवाई, ₹1.83 लाख का मशरूका जब्त गरियाबंद/छुरा। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 13.58.12

गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
Visitors
1901171
This Month : 46546
This Year : 473088
Total Users : 1475408
Views Today : 3810
Total views : 6141885
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.