गोटेगांव। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुंदरई में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
महात्मा गांधी जी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग हैं। उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि बड़े परिवर्तन की शुरुआत एक छोटे और सच्चे कदम से होती है।
वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सरल जीवन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से यह संदेश दिया कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य और कर्मनिष्ठा से पहचाना जाता है। उनका अमर संदेश “जय जवान, जय किसान” आज भी देश की शक्ति, कृषि और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि सत्य एवं ईमानदारी को जीवन में अपनाते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।
ग्राम सभा के उपरांत ग्राम गुंदरई अंतर्गत पथरोड़ा गांव में आंगन टोली उत्सव के तहत आंगनवाड़ी पहुंचकर बच्चों एवं माताओं को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने एवं बच्चों को उनकी ही तरह आदर्श बनने हेतु प्रेरक कथन सुनाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं बच्चों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का प्रेरक संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में गुंदरई ग्राम पंचायत की सरपंच अंजना पति श्री नरेंद्र पटेल, सुरजीत राजपूत, हुकुम सिंह पटेल, श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव, मंजुला गुप्ता, अनीता काछी,रामसेवक मेहरा, नारद ठाकुर, रामेश्वर पटेल, अंगूरी बाई मेहरा, नीता बाई मेहरा, दुर्गा कहार एवं संध्या काछी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नरसिंहपुर पुलिसवाला से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
- बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
- डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
- डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
- देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
- धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
- बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।







