नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे व श्रीमती कविता राठौर ने गाडरवारा, करेली एवं नरसिंहपुर में किराना दुकानों, दूध डेयरी और मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, टोस्ट, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए गए। झिरना रोड नरसिंहपुर स्थित नितिन किराना में अवसान तिथि पश्चात विक्रय के लिए रखे पाए जाने पर CAMPA Cola Carbonated Water 500 एमएल की 14 बॉटल्स मौके पर विनष्टीकरण किया गया। हल्दीराम मिक्चर एवं हल्दीराम आलू भुजिया के 22 पैकेट्स का भी विनष्टीकरण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का विक्रय करने के निर्देश दिए। विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जावेगी। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई
- देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, 4 अपचारी बालक भी पकड़ाए
- सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार
- शनिवार एवं देवशयनी एकादशी पर रायपुर स्टेशन के हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
- दो अलग-अलग कार्रवाई में 21.528 किलो अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
- चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुम बालको को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान
- गर्भवती महिला आरक्षी आभा तिवारी ने दिखाई अदम्य वीरता: अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन हादसे में महिला यात्री को बचाने का किया प्रयास
- कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी







