Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
  • ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
  • भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
  • सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
  • दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
  • NEET-JEE की तैयारी का मिला मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
  • खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद
  • सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस
Policewala

खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस

PolicewalaBy PolicewalaAugust 18, 2026No Comments3 Views
b80aa549 6ec1 41e0 adff b8c084179bcb

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

मेंहदवानी-कुसेरा मार्ग मामले में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, सात दिन में मांगा जवाब; संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ब्लैकलिस्ट और एफआईआर की चेतावनी

डिंडौरी, 18 अगस्त। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मेंहदवानी से कुसेरा तक करीब 12.1 किलोमीटर लंबे मार्ग के तेज बारिश में क्षतिग्रस्त होने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों से सात दिवस के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का निर्माण सतना की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया था। निर्माण कार्य 29 अप्रैल 2023 को पूर्ण होना बताया गया है। हाल ही में हुई तेज बारिश के दौरान पुलिया के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर बह गया, जिससे मार्ग के बीच गहरा कटाव हो गया और ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया।

पांच साल की गारंटी अवधि में सड़क क्षतिग्रस्त

प्रशासन की कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उक्त सड़क वर्तमान में पांच वर्षीय गारंटी संधारण अवधि में है। ऐसे में सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग की गई सामग्री, जल निकासी व्यवस्था और तकनीकी मानकों के पालन को लेकर विभागीय स्तर पर परीक्षण शुरू किया गया है।

निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

ठेकेदार को जारी नोटिस में निर्धारित तकनीकी मानकों का समुचित पालन नहीं करने और अनुबंध की शर्तों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं किए जाने के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सड़क एवं पुलिया निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और उचित जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

नोटिस में निर्माण कार्य में कथित लापरवाही एवं अनियमितताओं के कारण शासन को आर्थिक क्षति की स्थिति निर्मित होने का उल्लेख किया गया है। हालांकि मामले में अंतिम जिम्मेदारी संबंधित पक्षों के जवाब और विभागीय जांच के बाद ही तय होगी।

अधिकारी की निगरानी भी जांच के घेरे में

निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी को जारी नोटिस में निर्माण कार्य का सतत निरीक्षण नहीं करने तथा अधीनस्थ अमले को समय पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाए गए हैं।

नोटिस में इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं गंभीर लापरवाही बताते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 14 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने के संबंध में जवाब मांगा गया है।

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट और एफआईआर की चेतावनी

प्रशासन ने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो नियमानुसार फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को नोटिस प्राप्त होने की तारीख से सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर

करोड़ों की लागत से बनी सड़क के बारिश में क्षतिग्रस्त होने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। अब तकनीकी जांच में सड़क की वास्तविक गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसका खुलासा होगा। साथ ही प्रभावित मार्ग को जल्द दुरुस्त कर ग्रामीणों का आवागमन सुचारु करना भी चुनौती बनी हुई है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995 Policewala

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 20, 20261

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के शीतला पारा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
9959315c 9ef2 40b2 a249 2e47e609f3d3

सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
Visitors
1895590
This Month : 40965
This Year : 467507
Total Users : 1469827
Views Today : 4376
Total views : 6126663
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.