Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 28 at 15.14.29 1

जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.43.16

जनमन योजना की सड़क में लापरवाही

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.34.30

नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 28,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,
  • जनमन योजना की सड़क में लापरवाही
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 28,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड
  • रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी
  • गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर
  • भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल
  • कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न
क्षेत्रीय खबर

कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न

PolicewalaBy PolicewalaJune 23, 2026No Comments14 Views
WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.06.42

कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न

 

मंडला।

तीन संतान से संबंधित नियम के निरस्त होने पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की मंडला जिला इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके का भव्य धन्यवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में आदर्श ग्राम पंचायत की सरपंच डॉ. श्रद्धा उइके करवेती एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन की परंपरा अनुसार कॉपी-पेन भेंट कर किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. सिंगौर एवं जिला अध्यक्ष दिलीप मरावी को तीन संतान मामले में उनके विशेष प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तीन संतान नियम से प्रभावित शिक्षक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में तीन संतान नियम के कारण शिक्षक एवं उनके परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में जीवन यापन कर रहे थे। कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा नौकरी से बर्खास्तगी के नाम पर ब्लैकमेलिंग भी की जा रही थी। ऐसे कठिन समय में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने इस समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया और लगातार बैठकों के माध्यम से प्रभावित शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया।

 

उन्होंने बताया कि यह विषय कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के समक्ष उठाया गया तथा सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला को भी स्थिति से अवगत कराया गया। शासन स्तर पर निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अंततः मुख्यमंत्री द्वारा तीन संतान संबंधी नियम को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

 

एसोसिएशन ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री महोदया का विशेष एवं भव्यता के साथ आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष डी.के. सिंगौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीन संतान नियम के कारण अनेक अव्यवहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, जो मानव गरिमा के विपरीत थीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिवार का आकार प्रत्येक व्यक्ति का निजी विषय है और इस प्रकार के प्रावधान से अनावश्यक सामाजिक एवं मानसिक दबाव उत्पन्न हो रहा था। उन्होंने इस नियम के निरस्तीकरण को न्यायसंगत एवं मानवीय निर्णय बताया।WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.06.43

 

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन द्वारा टीईटी संबंधी समस्याओं को लेकर मंत्री जी को दो ज्ञापन भी सौंपे गए।

अपने संबोधन में मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश के प्रभावित लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इस नियम के निरस्त होने से न केवल कर्मचारियों बल्कि चुनावों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भी लाभ प्राप्त होगा। साथ ही उन्होंने तीन संतान नियम से प्रभावित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया तथा टीईटी संबंधी मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से शीघ्र चर्चा कर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

 

कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में मोहन यादव (जिला उपाध्यक्ष), शिवराम मरकाम (जिला कोषाध्यक्ष), गंगाराम यादव (जिला उपाध्यक्ष), सुनील नामदेव, राजश्री सर्वटे, कामेश्वरी सोयाम, सुषमा मसराम, भजन गवले, मंगरू सिंह गोठारिया, कमोद पावले, संजूलता सिंगौर, अंजू दुबे, अनीता परते, उमेश यादव, कमलेश मरावी, प्रदीप पटेल, रवीन्द्र चौरसिया, राजकुमार यादव, अनिल सिंगौर, अभय कुसमरिया  का विशेष योगदान रहा।

 

प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों की समस्याएं अनिल सिंगौर द्वारा रखी गईं। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सरिता सिंह द्वारा किया गया।मंच संचालन दिलीप मरावी ने किया l

 

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 28 at 15.14.29 1

जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.43.16

जनमन योजना की सड़क में लापरवाही

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.34.30

नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 28,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026838
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 28 at 15.14.29 1 क्षेत्रीय खबर

जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,

By PolicewalaJuly 28, 20260

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासनगठन ने, मनेन्द्रगढ़-छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के बैनर तले मनेन्द्रगढ़ बैकुंठपुर मुख्य सड़क…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.43.16

जनमन योजना की सड़क में लापरवाही

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.34.30

नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 28,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 11.30.11

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 28 at 15.14.29 1

जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 14.43.16

जनमन योजना की सड़क में लापरवाही

July 28, 2026
Visitors
1781658
This Month : 52598
This Year : 353575
Total Users : 1355895
Views Today : 1898
Total views : 5857029
Who's Online : 6
Server Time : 2026-07-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.