Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
  • थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान
  • छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू
  • नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
  • एक पेड़ मां के नाम
  • निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियो से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई निवार पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 15 लीटर जब्
  • 25 लाख परिवारों तक पहुंच का लक्ष्य, शहपुरा में हिंदू संगठनों ने संगठन विस्तार को दी धार
  • कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर
क्षेत्रीय खबर

कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर

PolicewalaBy PolicewalaApril 21, 2026No Comments29 Views
WhatsApp Image 2026 04 21 at 18.49.40

सुशासन तिहार

 

कलेक्टर ने वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण पर दिया जोर

 

जिले में 01 मई से 10 जून तक 24 जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

 

मुंगेली, 21 अप्रैल 2026//  कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि 30 अप्रैल 2026 तक संतृप्तिकरण शिविर तथा 01 मई से 10 जून 2026 तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर लगाए जाएंगे, वहीं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित होंगे। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 15 एवं शहरी क्षेत्रों में 09 शिविर सहित कुल 24 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विकास कार्यों एवं योजनाओं का औचक निरीक्षण कर लाभार्थियों से फीडबैक लिया जाएगा। शिविरों के सफल संचालन हेतु क्लस्टर स्तर पर समितियों का गठन कर अधिकारियों-कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरणों के निराकरण में प्राथमिकता देने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ओडीएफ प्लस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी विशेष प्रयास करने को कहा गया। कलेक्टर ने सुशासन तिहार की चरणबद्ध कार्ययोजना, आवेदन प्रारूप, डेटा प्रविष्टि एवं अभिलेख संधारण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकासखण्डवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए।WhatsApp Image 2026 04 21 at 18.49.41

कलेक्टर ने हीट वेव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन कर लक्षित उपलब्धि हासिल करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु इंजीनियरों को समय पर मूल्यांकन एवं सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत स्तर पर सचिव एवं सरपंच की बैठक लेकर मनरेगा के कार्यों को स्वीकृत करने, जल संचयन जनभागीदारी के तहत संरचनाओं के निर्माण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने एमबीयू एवं नवीन आधार पंजीयन, महतारी वंदन योजना अंतर्गत ईकेवायसी की प्रगति की जानकारी ली और बेहतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। WhatsApp Image 2026 04 21 at 18.49.39 1

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, विशेषकर नक्शा बटांकन में प्रगति लाने, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत सेवाएं समयबद्ध उपलब्ध कराने तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी श्री अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

राज शेखर यादव

ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.56.04

दो बड़े पुलों समेत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की मिली सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

September 13, 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.52.03

विद्यार्थियों से लिया सुविधाओं का फीडबैक, व्यवस्थाओं में कमी पर कार्रवाई के निर्देश

September 13, 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.47.57

वाहन चोर हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद गिरफ्तार, 80 हजार के दो चोरी के वाहन बरामद

September 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,278
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026882
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026737
Don't Miss
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b Policewala

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

By PolicewalaSeptember 13, 20262

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया रोजगार शिक्षा प्रशिक्षण के दूसरे दिन गतिविधियों के माध्यम से जेंडर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
6e917ff9 1dee 4d6e b5a7 1ae72313cb88

नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

September 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
Visitors
1879685
This Month : 25060
This Year : 451602
Total Users : 1453922
Views Today : 4282
Total views : 6086294
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.