Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.37.24 PM

पुलिस चौकी बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.20.18 PM

शहपुरा जनपद में सीईओ की कुर्सी सूनी, योजनाएं अधूरी – 8 महीने से लाचार जनपद

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 18.53.39

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस चौकी बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
  • शहपुरा जनपद में सीईओ की कुर्सी सूनी, योजनाएं अधूरी – 8 महीने से लाचार जनपद
  • निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण
  • बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना
  • कांकेर पुलिस का ‘उजियारा अभियान’: मार्च माह में अवैध शराब और जुए के ठिकानों पर चला पुलिस का डंडा
  • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार, बतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • छिंदवाड़ा देहात थाना कार्यवाही: सराफा व्यवसायी लूटकांड का खुलासा,4आरोपी गिरफ्तार,5.25 लाख के जेवर बरामद 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *करोड़ों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं मैं अनियमितताओं का भंडार,
क्षेत्रीय खबर

*करोड़ों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं मैं अनियमितताओं का भंडार,

PolicewalaBy PolicewalaMarch 16, 2026No Comments58 Views
WhatsApp Image 2026 03 16 at 09.12.25

*करोड़ों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं मैं अनियमितताओं का भंडार,
बिना निरीक्षण किये विभाग ने लिया हैंडोवर*
कटनी
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और अंतिम छोर तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी योजनाएं शुरू की गईं । इन योजनाओं का मकसद था कि गांव-गांव में प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु देखभाल, टीकाकरण और सामान्य बीमारियों की जांच जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों । लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआ का, जहां भवन तो बन गया, लेकिन उस पर ताला लटका हुआ है। पदस्थापना न होने के कारण यह केंद्र केवल कागजों में संचालित है, जबकि जमीनी हकीकत में मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।WhatsApp Image 2026 03 16 at 09.12.25 1
भवन तैयार, लेकिन सेवा शून्य
ग्राम कुआ में बनाए गए आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन देखने में भव्य और व्यवस्थित नजर आता है।ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। लेकिन उद्घाटन के बाद भी केंद्र में ताला पड़ा हुआ हैं । आज स्थिति यह है कि भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका है और परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां अब तक किसी स्थायी स्वास्थ्यकर्मी, नर्स या डॉक्टर की पदस्थापना नहीं की गई है। जब पदस्थापना ही नहीं हुई, तो फिर इस भवन के निर्माण का क्या औचित्य है?लोगों का आरोप है कि केवल आंकड़ों में उपलब्धि दिखाने के लिए भवन बना दिया गया, लेकिन संचालन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
मरीजों की बढ़ती परेशानीWhatsApp Image 2026 03 16 at 09.12.26
कुआं और आसपास के गांवों के लोगों को अब भी 8 से 10 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है।बरसात के दिनों में यह दूरी और भी मुश्किल हो जाती है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। अगर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू होता, तो प्राथमिक सहायता तुरंत मिल सकती थी। बुजुर्गों और बच्चों को बुखार, खांसी, सर्दी या चोट लगने जैसी सामान्य समस्याओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
सरकारी योजनाओं पर उठते सवाल
सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आरोग्यम केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात कही जाती है। लेकिन कुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बंद पड़ा होना यह दर्शाता है कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती गई है।यदि भवन निर्माण के बाद स्टाफ की नियुक्ति ही नहीं की गई, तो क्या संबंधित विभाग ने पूर्व योजना नहीं बनाई थी? क्या केवल निर्माण कार्य पूरा कर लेना ही उपलब्धि मान ली गई? ऐसे सवाल ग्रामीणों के मन में उठ रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों को केवल निरीक्षण और कागजी रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
नमूना भवन बनकर रह गया केंद्र
स्थानीय लोगों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब नमूना भवन बनकर रह गया है। बाहर से देखने पर यह विकास का प्रतीक लगता है, लेकिन अंदर कोई गतिविधि नहीं है। न दवाइयां, न उपकरण, न कर्मचारी केवल खाली कमरे और बंद दरवाजे। स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का मूल अधिकार है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी वही सुविधा मिलनी चाहिए, जो शहरों में उपलब्ध है।लेकिन कुआ गांव के लोग इस अधिकार से वंचित हैं। योजनाओं की घोषणाएं तो होती हैं, लेकिन उनका लाभ जमीन पर नहीं पहुंच पाता।
बिना निरीक्षण के विभाग ने लिया हैंडोवर
आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं
मैं ठेकेदार के द्वारा अधूरा कार्य किया गया जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खदान बनी हुई है उसकी फीलिंग भी नहीं की गई और तो और पीछे पड़े हुए पेड़ों को भी नहीं हटाया गया ना ही वहां पर किसी प्रकार की फीलिंग की गई ट्रांसफार्मर भी व्यवस्थित तरीके से नहीं लगाया गया। एवं ट्रांसफार्मर के आसपास खुल्ला तारों का जाल फैला हुआ है वही ठेकेदार के द्वारा कहीं साफ सफाई नहीं कराई गई, ढेर सारी अनियमितताएं ठेकेदार के द्वारा छोड़ दी गई हैं फिर भी तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कटनी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हैंडोवर ले लिया गया आखिर विभाग के पास कौन सी ऐसी स्थिति बनी हुई थी कि बगैर निरीक्षण किये तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कटनी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हैंडोवर लिया गया आगे देखना यह होगा की ढेर सारी अनियमिताओं के चलते स्वास्थ्य विभाग के वारिष्ठ अधिकारी ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करते हैं
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 04 at 18.53.39

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 17.47.16 1

बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 17.42.53

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां खल्लारी और भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना

April 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026523
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026517
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026495
WhatsApp Image 2026 03 25 at 15.37.55 1

महाराणा प्रताप चौक ( पड़ाव चौक ) से लोरमी बाईपास रोड पर फंसे स्थानीय विधायक मोहले । अवैध कब्जा बना – सौंदर्यकरण न होने का मुख्य कारण

March 25, 2026454
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.37.24 PM Policewala

पुलिस चौकी बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

By PolicewalaApril 4, 20263

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.20.18 PM

शहपुरा जनपद में सीईओ की कुर्सी सूनी, योजनाएं अधूरी – 8 महीने से लाचार जनपद

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 18.53.39

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर कृषि केंद्रों का किया गया निरीक्षण

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 17.47.16 1

बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

April 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.37.24 PM

पुलिस चौकी बिलहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

April 4, 2026
WhatsApp Image 2026 04 04 at 8.20.18 PM

शहपुरा जनपद में सीईओ की कुर्सी सूनी, योजनाएं अधूरी – 8 महीने से लाचार जनपद

April 4, 2026
Visitors
1550508
This Month : 7324
This Year : 122425
Total Users : 1124745
Views Today : 4637
Total views : 5385915
Who's Online : 9
Server Time : 2026-04-04
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.