Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - उफनते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज
क्षेत्रीय खबर

उफनते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज

PolicewalaBy PolicewalaAugust 10, 2026Updated:August 10, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.26.11 PM 1

डिंडौरी मध्यप्रदेश

कलेक्टर-एसपी की अपील की अनदेखी पर प्रशासन ने की कार्रवाई, बस जब्त

डिंडौरी, 10 अगस्त। जिले में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर रहे। ऐसे में शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया में महानदी के पुल पर तेज बहाव के बावजूद यात्री बस को निकालने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सामने आने और समाचार माध्यमों में मामला प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

बिछिया पुलिस चौकी में बस चालक संतोष झारिया एवं कंडक्टर आकाश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 एवं 125, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा प्रशासनिक आदेश की अवहेलना के संबंध में धारा 179 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित बस को भी जब्त कर लिया है।

कलेक्टर-एसपी की अपील की हुई अनदेखी

जिले में लगातार बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। प्रशासन ने विशेष रूप से जलभराव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने और जोखिम से बचने की हिदायत दी थी।

इसके बावजूद बस चालक ने सुरक्षा संबंधी निर्देशों की अनदेखी करते हुए तेज बहाव वाली महानदी के पुल को पार करने का प्रयास किया। पुल के ऊपर पानी का बहाव होने के बावजूद बस के गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की।

प्रशासन के अनुसार, इस तरह की लापरवाही से बस में सवार यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित चालक और कंडक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

परिवहन विभाग ने बस मालिक को जारी किया नोटिस

मामले में जिला परिवहन कार्यालय ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग द्वारा बस मालिक यशवंत चौकसे को नोटिस जारी कर बस से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बारिश में जोखिम न उठाने की अपील

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और पुल-पुलियों में जलस्तर बढ़ने पर उन्हें पार करने का जोखिम न लें। वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें और जलभराव वाले मार्गों पर प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नागरिक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026890
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026748
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25 क्षेत्रीय खबर

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

By PolicewalaSeptember 23, 20261

इंदौर: इंदौर, 22 सितंबर 2026।* कलेक्टोरेट स्थित उपभोक्ता मार्गदर्शन केंद्र में एक महिला की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 23 at 08.18.25

फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
Visitors
1900485
This Month : 45860
This Year : 472402
Total Users : 1474722
Views Today : 1475
Total views : 6139550
Who's Online : 36
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.