Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - आरोपियों के कब्जे से स्कॉरपियो कार, 01 अपाचे मोटर साइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट एवं सौन्दर्य सामग्री सहित लाखों रूपये का मशरूका जप्त
क्षेत्रीय खबर

आरोपियों के कब्जे से स्कॉरपियो कार, 01 अपाचे मोटर साइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट एवं सौन्दर्य सामग्री सहित लाखों रूपये का मशरूका जप्त

PolicewalaBy PolicewalaFebruary 27, 2026No Comments14 Views
web.whatsapp 2026 02 27T142156.480

शादी कराने का झाँसा देकर वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 09 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

 

आरोपियों के कब्जे से स्कॉरपियो कार, 01 अपाचे मोटर साइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट एवं सौन्दर्य सामग्री सहित लाखों रूपये का मशरूका जप्त

 

पन्ना, शुक्रवार 27 फरवरी 2026

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा बृजपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर वसूली करने वाली एक सक्रिय लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया गया है। मामले में बृजपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गैंग के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है ।

मामले में फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी पिता रामदुलारे त्रिपाठी उम्र 43 वर्ष निवासी नयागांव धरमपुर द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि लगभग 15 दिन पूर्व एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से फरियादी की शादी हेतु ग्राम उडकी सिंहपुर में रहने वाले लल्लू चौधरी से संपर्क हुआ था ।web.whatsapp 2026 02 27T142154.531

आपसी बातचीत के उपरांत तय योजना के अनुसार दिनांक 23.02.2026 को फरियादी अपने साथियों के साथ बुलेरो वाहन से पहाड़ीखेड़ा लड़की देखने पहुँचा, जहाँ मिश्रा ढाबा के पास लल्लू चौधरी दो लड़कियों एवं एक महिला के साथ मिला । उक्त व्यक्तियों द्वारा शादी के नाम पर फरियादी से पैसों की माँग की गई । फरियादी के साथियो द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर फरियादी के साथियों को डरा-धमकाकर वहाँ से भगा दिया गया । इसके पश्चात शाम लगभग 07:30 बजे एक सफेद रंग की स्कार्पियो (क्रमांक MP17CB1759) से आए व्यक्तियों ने फरियादी को वाहन में बैठाकर खनगढ़ की ओर सुनसान रास्ते में ले जाकर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर टैबलेट, नगद 20 हजार रूपये एवं यूपीआई पासवर्ड प्राप्त कर बैंक खाते से 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए । इसके बाद फरियादी को सुनसान स्थान पर उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 30/2026 धारा 127(2), 308(5), 61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । web.whatsapp 2026 02 27T142149.739

मामले में थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनु0 अधि0 पुलिस राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों की तलाश हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मामले में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ में संदेहियों ने अपने अन्य साथियों दिव्या उर्फ नैना, अन्नू एवं लल्लू चौधरी के साथ मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मिथ्या शादी का झांसा देकर फरियादी से रूपयों की अवैध वसूली की वारदात करना स्वीकार किया । पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल 09 आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपियों के बताये अनुसार उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार, सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल , फरियादी का लेनोवो कंपनी टैबलेट एवं आरोपियों द्वारा उपयोग किये जा रहे कुल 10 मोबाइल फोन (08 एंड्रॉयड, 02 कीपैड) जप्त किये गये हैं । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । मामले में 03 आरोपी फरार है जिन्हे जल्द ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जावेगा ।

 

 

 

जप्त मशरूका – पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री विधिवत जप्त की गई—

1. स्कार्पियो कार क्रमांक MP17CB1759 कीमती करीब 15 लाख रूपये

2. सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) कीमती करीब 01 लाख रूपये

3. फरियादी का लेनोवो कंपनी का ग्रे रंग का टैबलेट कीमती करीब 50 हजार रूपये

4. कुल 10 मोबाइल फोन (08 एंड्रॉयड, 02 कीपैड) कीमती करीब 1 लाख 50 हजार रूपये

5. सौन्दर्य प्रसाधन ( साड़ी, चूड़ी , बिन्दी, लिपिस्टिक, लेडीज बैग एवं अन्य सामग्री) सहित कुल मशरूका कीमती करीब 18 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।

 

गिरफ्तार आरोपी – मामले में पुलिस टीम द्वारा निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है –

1. नीरज पटेल पिता स्व. पप्पू पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिरहुला थाना बिछिया जिला रीवा

2. प्रद्युम साकेत पिता रामनिवास साकेत, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोठी थाना बिछिया जिला रीवा

3. अंकित साहू पिता राजेन्द्र साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मढ़ी थाना मनगवां जिला रीवा

4. सूरज प्रजापति पिता बिहारीलाल प्रजापति, उम्र 25 वर्ष, निवासी चिरहुला थाना बिछिया जिला रीवा

5. सोनू अग्निहोत्री पिता राजू अग्निहोत्री, उम्र 28 वर्ष, निवासी वंशिया जिला छतरपुर

6. सोनू खैरवार पिता प्रेम उर्फ संतोष खैरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी खैरवार मझगवां जिला सतना

7. ओमप्रकाश सिंह पिता ललन सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बेला थाना रामपुर बघेलान जिला सतना

8. श्रीमती विमला साकेत पति बहादुर साकेत, उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरी थाना मनगवां जिला रीवा

9. श्रीमती आरती साकेत पति प्रद्युम साकेत, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोठी थाना बिछिया जिला रीवा

 

सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर, उपनिरीक्षक संतोष यादव, चौकी प्रभारी पहाड़ीखेड़ा सउनि पूर्णानंद मिश्रा, सउनि अयोध्या प्रसाद अहिरवार , प्रआर प्रदीप हरदेनिया, ब्रजेश छारी, राजेश अहिरवार, सतेन्द्र बागरी, आर दिलीप शर्मा, संजय बघेल, अमर सिंह, कृष्णकांत, अमित बागरी, म0आर0 संतोषी सोनी, आर. चालक संतोष एवं पुलिस सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त टीम को सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

 

( अजयगढ़ से अमन कुमार की रिपोर्ट)

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026890
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32 Policewala

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

By PolicewalaSeptember 22, 2026126

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 20.08.28

नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1899663
This Month : 45038
This Year : 471580
Total Users : 1473900
Views Today : 6256
Total views : 6137498
Who's Online : 19
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.