डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
PHC कोहानी देवरी में हंगामा: डॉक्टर से गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी
चिकित्सक ने SDM से की शिकायत, SDM बोले—स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कोहानी देवरी में तोड़फोड़, गाली-गलौज और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों में भय का माहौल बन गया है। मामले को लेकर अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार साहू ने सीबीएमओ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पहुंचकर एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा से शिकायत की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार 15 मार्च 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे चंद्रहास मरकाम और नीरज मरावी अपने कुछ साथियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं, डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
इस घटना के संबंध में थाना शहपुरा में एफआईआर क्रमांक 0124 दर्ज कराई गई है। डॉक्टर का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। साथ ही एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है और चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
शिकायत में डॉक्टर ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अस्पताल का स्टाफ बिना किसी भय के मरीजों को सेवाएं दे सके।
वहीं इस पूरे मामले पर एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर और समस्त स्वास्थ्यकर्मी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक और उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)