रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM (Money Restoration Module) के माध्यम से पीड़ितों की कुल ₹15,737 की ठगी गई राशि वापस कराई।
थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के दोनों मामलों में एक पीड़ित को ₹10,737 और दूसरे पीड़ित को ₹5,000 की राशि वापस कराई गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी की सूचना तत्काल 1930 पर देने और बैंक को सूचित करने से रकम को रोकने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यमों और MRM पोर्टल की मदद से साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version