राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, भा.पु.से. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल राजनांदगांव ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 6 राज्यों में हुई कुल ₹91.85 लाख की साइबर ठगी की राशि के लेन-देन में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के धारक धनीराम सिन्हा (43 वर्ष), निवासी ग्राम जामरी, थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई थी। जांच में आईसीआईसीआई बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर आगे ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ।
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 611/26 के तहत धारा 317(4), 317(5) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक या मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। ऐसे खातों का साइबर अपराध में इस्तेमाल होने पर खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
- ₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
- सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश
- जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?
- 12 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझी, रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- MRM पोर्टल से साइबर ठगी की राशि वापस, दो पीड़ितों को मिले ₹15,737
- केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण
- नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम, डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में दी गई स्वच्छता की शपथ

