मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाए। 📢

📌 नए नियम क्या कहते हैं?
➡️ एक ही थाने में अधिकतम 4 साल तक ही पदस्थापना
➡️ विशेष स्थिति में भी 5 साल से ज्यादा नहीं
➡️ उसी थाने में दोबारा पोस्टिंग से पहले 3 साल का गैप जरूरी
➡️ आरक्षक से SI तक किसी भी कर्मचारी की एक अनुभाग में कुल पोस्टिंग 10 साल से ज्यादा नहीं होगी

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि लंबे समय तक एक जगह रहने से शिकायतें और कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है। इस फैसले से पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही बढ़ेगी। 👮‍♂️

📅 1 जून से 5 जून 2026 के बीच ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे।

प्रदेशभर में इस फैसले को पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version