नवरात्रि के महत्व से रूबरू हुए बच्चे, पालकों ने बच्चों के गरबा नृत्य का लिया आनंद।

नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा नृत्य का अपना विशेष आनंद और महत्व है। समूह में गरबा करने से उत्सव का उल्लास और भी बढ़ जाता है। इसी परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से BSS प्रणवानंद स्कूल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को नवरात्रि और गरबा के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को गरबा नृत्य के लिए आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पालक भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों के गरबा नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी और सांस्कृतिक परंपराओं से उन्हें जोड़ने के प्रयास की पालकों ने सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version