Bilaspur: तिफरा ब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, एक युवक की मौत | CCTV से तलाश जारी
*बिलासपुर।* सोमवार को तिफरा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से जा भिड़ी। टक्कर मारने वाला आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे खुद मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही ही हादसे की वजह मानी जा रही है।
*तिफरा ओवरब्रिज पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाता है।*
—
_ब्यूरो चीफ: शंकर अधिजा_
📞 9098970709 / 7000287433







