Author: policewala

इंदौर थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त इंदौर- थाना एरोड्रम पुलिस ने ब्रांड की साख से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध कंपनी Pidilite Industries के उत्पाद Feviquick के लगभग 15,000 नकली पाउच जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- है।दिनांक 16/02/2026 को पिडीलाइट कंपनी के जांच अधिकारियों द्वारा थाना एरोड्रम, इंदौर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि इंदौर शहर में कंपनी के उत्पाद Feviquick का नकली निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान एवं शासन को करों में…

Read More

थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त थाना – बाकल, जिला-कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में “आपरेशन शिकंजा” अभियान के अन्तर्गत थाना बाकल के अवैध शराब तस्करी के विक्रय में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये मुखबिर सूचना पर रामभरोस यादव ढाबा मझगवां पहुचे जो पुलिस स्टाफ को देखते ही…

Read More

फिरोजाबाद फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक…

Read More

इंदौर 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम पुलिस ने शातिर चोर दबोचा इंदौर- थाना एरोड्रम क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15/02/2026 को प्रार्थी ने अपने दोपहिया वाहन चोरी की घटना थाना एरोड्रम में दर्ज कराई थी इसी क्रम में 01 मीना चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज विवेक चौहान थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर,सूचना संकलन एवं घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 40-50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया । तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस के अथक प्रयासों के आधार पर…

Read More

रायपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस और नगर निगम की बड़ी पहल ​रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप ने एक साझा कार्ययोजना तैयार की है। दो माह के इस विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों को नो-वेंडर और पार्किंग फ्री जोन घोषित किया गया है, ताकि नागरिकों को जाम से राहत मिल सके। नई व्यवस्था के अनुसार, सभी प्रमुख चौराहों के 50-50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की पार्किंग या ठेले-खोमचे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ​पुलिस कमिश्नर…

Read More

युद्ध स्तर से बनाए विकास खंड में आयुष्मान कार्ड, बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया ने ली बैठक कटनी/बहोरीबंद जिला कलेक्टर कटनी के निर्देशानुसार सभी पात्र हितग्राहियों के शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु,,,स्वस्थ विभाग के मैदानी कार्यकर्ता सी एच ओ, ए एन एम की बैठक का आयोजन कर सख्त निर्देश दिए,,स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया कि एस आई आर सर्वे की तरह सभी पात्र हितग्राही की सूची अनुसार आयुष्मान कार्ड का लक्छ आगामी एक सफ्ताह में पूर्ण करें,वर्तमान में 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है ,जिसकी प्रतिदिन समीक्षा कर कार्य प्रगति से लक्क्ष पूर्ति की जाए,,साथ ही मुख्य कार्यपालन…

Read More

विधायक रोहित साहू के प्रयासों को मिली सफलता, आगामी भविष्य के लिए वरदान साबित होगी योजना,136 गाँवों को मिलेगा पेयजल और पर्यटन विकास को लगेंगे पंख *राजिम :-* छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और छग के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम को अब उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक सौगात देते हुए संगम तट पर बैराज निर्माण की घोषणा की। इस परियोजना का उद्देश्य राजिम को राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ताँवरबाहरा में धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपा पात्र शिष्य महंत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज जी यज्ञकर्ता सिरकट्टी आश्रम कुटेना पाण्डुका के सानिध्य में संपन्न हुआ ।ग्राम विकास समिति कोषाध्यक्ष केशव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा सुनने सम्मानित अतिथियों का भी…

Read More

धमतरी | 16 फरवरी 2026पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के कुशल निर्देशन में धमतरी पुलिस ने इस वर्ष जिले के सभी प्रमुख मेलों और महाशिवरात्रि आयोजनों में सुरक्षा एवं व्यवस्था की नई मिसाल पेश की है। राजिम कुंभ से लेकर सिहावा के कर्णेश्वर मेले तक, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण लाखों श्रद्धालुओं ने बिना किसी बाधा के दर्शन लाभ लिए।प्रमुख आयोजनों पर कड़ी निगरानीजिले में आयोजित पांच प्रमुख मेलों—राजिम कुंभ (15 दिवसीय), कर्णेश्वर सिहावा मेला, कोदोरास भखारा, देवपुर अर्जुनी और रुद्रेश्वर रुद्री मेले में धमतरी पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया था। स्वयं एसपी ने कुलेश्वर महादेव…

Read More

बिलासपुर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पेंट गोदाम में अचानक लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान बिलासपुर-बिलासपुर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक पेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ज्वलनशील पेंट और केमिकल सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती…

Read More