डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
शहपुरा पशु चिकित्सालय में अव्यवस्था पर उठे सवाल, डॉक्टर की अनुपस्थिति से पशुपालक परेशान
शहपुरा (डिंडोरी)। शहपुरा स्थित पशु चिकित्सालय में लगातार अव्यवस्था और डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। डिंडोरी जिले के पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत संचालित इस अस्पताल में पदस्थ वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. नवल सिंह कुलस्ते की ड्यूटी समय में अनुपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 2:58 बजे भी डॉ. कुलस्ते अस्पताल में मौजूद नहीं पाए गए। स्थानीय नागरिकों और पशुपालकों का आरोप है कि डॉक्टर अक्सर निर्धारित समय पर अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहते, जिससे बीमार पशुओं के उपचार में देरी होती है और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस संबंध में अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनुराधा पटेल (VEO) से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि डॉ. कुलस्ते सुबह ड्यूटी पर आए थे, लेकिन वर्तमान में कार्यालय में उपस्थित नहीं हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. कुलस्ते अवकाश पर नहीं हैं, और यदि अवकाश लेते हैं तो उसकी सूचना उन्हें नहीं बल्कि वरिष्ठ अधिकारी (डिप्टी सर) को दी जाती है।
सूत्रों के अनुसार, फोन पर संपर्क करने पर डॉ. कुलस्ते ने स्वयं को किसी रिश्तेदार के यहां “दशगात्र” कार्यक्रम में शामिल होना बताया। वहीं अस्पताल के स्टाफ ने भी पुष्टि की कि डॉक्टर सुबह अस्पताल आए थे, लेकिन उसके बाद वे कहां गए इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
नगरवासियों का कहना है कि पशु चिकित्सालय में पहले से ही संसाधनों की कमी है, ऐसे में डॉक्टर की अनुपस्थिति स्थिति को और गंभीर बना रही है। पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या ठोस कदम उठाता है।
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)




![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

