Author: Policewala

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा गुम पुरुष एवं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में दिनांक 11/09/2026 को गुमशुदा महिला के गुमने की सूचना प्राप्त होने पर परिवारजनों की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 818/26 धारा 140(3) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के कुठला पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा महिला को उसके परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया…

Read More

पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की निर्देशन में आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आगामी गणेश उत्सव 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के राजस्व अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री अभिषेक चौधरी द्वारा ली गई। बैठक में कोतवाली टीआई, कुंडीपुरा टीआई, देहात टीआई, महिला थाना टीआई यातायात प्रभारी सहित शहर छिंदवाड़ा के समस्त गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश :- 1. अनुमति…

Read More

कटनी  बरही। आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, तहसीलदार बरही, नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था तथा धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नागरिकों एवं आयोजन समितियों से शासन-प्रशासन के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पर्व…

Read More

कटनी ढीमरखेड़ा/कटनी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पूर्वी तिवारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित पक्षकारों और आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। 12 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत शिविर में जानकारी दी गई कि आगामी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश  अमरपुर। गांव के विकास से लेकर ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का पहला केंद्र माने जाने वाले पंचायत भवन पर ही यदि ताला लटका मिले, तो ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर आखिर जाएं कहां? जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बटिया में पंचायत भवन बंद मिलने का मामला सामने आने के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें पंचायत से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश  कलेक्टर को सौंपा आवेदन, रिकॉर्ड खंगालने के साथ निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन की मांग शहपुरा। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में 10 लाख 65 हजार 619 रुपये के कथित भुगतान का मामला एक बार फिर प्रशासन के सामने पहुंचा है। ग्राम बिछिया निवासी नीरज नामदेव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पंचायत के अभिलेखों की जांच के साथ भुगतान के एवज में कराए गए बताए जा रहे निर्माण कार्यों का मौके…

Read More

आजीविका समूहों की दीदियों को 51 लाख की सहायता, छात्राओं को स्कूटी और विद्यार्थियों को मिली साइकिल *डिंडौरी।* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम गुतलवाह में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत हितलाभ और सहायता राशि का वितरण किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे और डीएफओ अशोक सोलंकी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश विद्यार्थियों-बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी, पीएमजीएसवाई के तहत सर्वे पूरा लेकिन निर्माण शुरू होने का इंतजार अमरपुर। जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भाखा मॉल से भानपुर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया है, जबकि कई हिस्सों में कीचड़ फैलने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली विद्यार्थियों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। भाखा मॉल से भानपुर को जोड़ने वाला यह…

Read More

खरोरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 186 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सारागांव-निलजा मोड़ मेन रोड और रायखेड़ा लेबर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने…

Read More

बिलासपुर: लायंस क्लब स्माइल ने मनाया साक्षरता दिवस, अंगूठे से हस्ताक्षर तक की दिलाई प्रेरणा बिलासपुर।अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब बिलासपुर 3233-C, लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल परिवार द्वारा 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया गया। क्लब द्वारा ग्राम भरारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को अक्षर ज्ञान करवाया गया और अंगूठे की जगह अपने हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर…

Read More