Author: Policewala

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया आठ संग्रहण केंद्रों पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ विनष्टीकरण; कीट पकड़ने वाले ग्रामीणों को मिले 38.50 लाख रुपये, 1.46 लाख से अधिक प्रभावित पेड़ चिह्नित डिंडौरी। जिले के बेशकीमती साल (सरई) के जंगलों को अंदर से खोखला कर रहे साल बोरर कीट के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रामीणों द्वारा एकत्र किए गए कुल 19 लाख 25 हजार 118 साल बोरर कीटों को जिले के आठ संग्रहण केंद्रों पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधिवत…

Read More

परिजनों की डांट से नाराज होकर पहुंची थीं पीथमपुर, मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने ग्राम गांगीवाड़ा से लापता पांच नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर पीथमपुर, जिला धार से सकुशल दस्तयाब किया। 21 सितंबर को परिजनों ने बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी और थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत की टीम ने जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से एक बालिका के मोबाइल की लोकेशन पीथमपुर में मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और पांचों को दस्तयाब किया। पूछताछ में…

Read More

राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव से मानपुर-मोहला मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद मल्होत्रा के नेतृत्व में फरहद चौक में चक्काजाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और आम लोगों की परेशानी को लेकर अपनी नाराजगी जताई। बताया गया कि सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार कन्हैया लाल अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार रात सड़क निर्माण स्थल पर एक व्यक्ति फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना…

Read More

रायपुर। सरगुजा एवं अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्टों के खिलाफ कथित चरित्र-हनन, धमकी, भ्रामक प्रचार तथा सोशल मीडिया पर वीडियो की आधी-अधूरी क्लिप प्रसारित किए जाने के मामलों को लेकर प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ इकाई ने चिंता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामलों की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की। ज्ञापन में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो क्लिप, FIR और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की विधिसम्मत जांच तथा आवश्यक…

Read More

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जारी किया आदेश, पूर्व प्रभारियों को 25 सितंबर तक कार्यभार सौंपकर मूल संस्था में उपस्थिति देने के निर्देश डिंडौरी। जिले के जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों और विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन विकासखंडों में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 24 सितंबर को आदेश जारी कर समनापुर, शहपुरा और बजाग विकासखंड में नए अधिकारियों को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक जैमल सिंह कुशरे, प्रथम श्रेणी…

Read More

बिना विशेष कारण किसी पेंशनर की पेंशन न रोकने के निर्देश, सेवा पुस्तिका और अभिलेख समय पर दुरुस्त रखने की दी नसीहत डिंडौरी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी को लेकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी विशेष कारण के बिना किसी भी पेंशनर की पेंशन नहीं रोकी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा, “कल आप भी सेवानिवृत्त होंगे, पेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें तो कैसा लगेगा?” कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय…

Read More

रक्तदान से मातृत्व सुरक्षा तक पहुंची सेवा की पहल मनेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया रक्तदान अब एक जरूरतमंद महिला के उपचार में काम आया है। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित दस्तावेजों के अनुसार बी-पॉजिटिव रक्त समूह की 26 वर्षीय महिला गंभीर एनीमिया से जूझ रही थी और उसे रक्त की आवश्यकता थी। महिला का हीमोग्लोबिन स्तर करीब 5 ग्राम बताया गया है। ऐसे समय में उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पूर्व में किए गए रक्तदान का रक्त जरूरतमंद महिला को…

Read More

बिलासपुर मे दिनांक 24/09/26 को समर्पित संस्था तथा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवर जिला-बिलासपुर में साइबर स्मार्ट, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देना तथा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्यामा खांडे शिक्षक , शिक्षिका समर्पित के जिला समन्वयक श्रीमती पुष्पा बंजारे एवं सामाजिक कार्यकर्ता…

Read More

संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में महात्मा गांधी को प्रायः एक संत, करुणा के प्रतीक और आध्यात्मिक पथप्रदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। निस्संदेह उनके व्यक्तित्व का यह पक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण था, लेकिन गांधी के राजनीतिक व्यक्तित्व को केवल आध्यात्मिकता के दायरे में सीमित कर देना उनके ऐतिहासिक योगदान को अधूरा समझना होगा। गांधी मूलतः एक असाधारण राजनीतिक रणनीतिकार भी थे। वे समझते थे कि जिस समाज के भीतर जाति, अस्पृश्यता, ऊँच-नीच और सामाजिक विभाजन की गहरी दरारें हों, वह विदेशी सत्ता के विरुद्ध लंबे और व्यापक संघर्ष को प्रभावी ढंग से नहीं…

Read More

मैहर उप जेल का आकस्मिक निरीक्षण मैहर मध्य प्रदेश मैहर, 24 सितंबर 2026। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सतना श्रीमती गीता सोलंकी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सतना श्रीमती रुपाली उईके द्वारा गुरुवार को उप जेल मैहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने जेल में परिरुद्ध बंदियों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल व्यवस्था, जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों की न्यायालयीन पेशी, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में…

Read More