- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Author: Policewala
सनातन की रक्षा हेतु कोरबा में पदयात्रा: पल्लवी मनु देवगौड़ा ने युवाओं से की बागेश्वर धाम सरकार के साथ जुड़ने की अपील सनातन धर्म की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने और भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए सनातन रक्षा दल ने एक वृहद अभियान का शंखनाद किया है। दल की जिला अध्यक्ष पल्लवी मनु देवगौड़ा के नेतृत्व में जिले भर में हिंदुत्व की रक्षा और धर्म प्रचार का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है। धर्म रक्षा का संकल्प पल्लवी मनु देवगौड़ा ने स्पष्ट किया कि सनातन रक्षा दल का मुख्य उद्देश्य केवल धर्म का प्रचार करना ही…
शहडोल मध्य प्रदेश शहडोल। जिले की बुढ़ार पुलिस और केशवाही चौकी टीम ने एक महिला को प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई महीनों से महिला को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, मृतिका सुनैना कुशवाहा (30 वर्ष), निवासी ग्राम बल बहरा, ने बीती 11 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 22/2026 दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान…
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और उसका पुरुष साथी शामिल है, जिन्होंने खरीदारी के बहाने दुकान से लाखों के जेवरात पार कर दिए थे। शातिर तरीके से दिया वारदात को अंजाम घटना 12 मार्च 2026 की है, जब आरोपी महिला कमलेश्वरी साहू और उसका साथी मेषराम साहू देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर रानी हार खरीदने के बहाने पहुंचे। महिला ने…
फिरोजाबाद फिरोजाबाद:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान फिरोजाबाद में चल रहे तीन दिवसीय मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देशन में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित होकर आए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल जनगणना 2027 के त्रुटिहीन डाटा को जनगणना मोबाइल ऐप HLO पर कार्य करने की पद्धति के लिए सभी फील्ड ट्रेनरों को जनगणना निदेशालय लखनऊ से नियुक्त नोडल अजीत सिंह एवं शनि कुमार राय के द्वारा अवगत कराया गया तथा फील्ड ट्रेनरों को ग्रांउड स्थल पर अभ्यास कराया गया…
अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 06 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट, तेज गति से वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने तथा रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी…
शहडोल मध्य प्रदेश शहडोल -आज हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है। आज हम पार्वती हॉस्पिटल, शहडोल की द्वितीय वर्षगांठ मना रहे हैं। इन दो वर्षों की यह प्रेरणादायक यात्रा आप सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह के बिना संभव नहीं थी। हर कदम पर आपने जो भरोसा हम पर जताया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा रहा है।चिकित्सा का क्षेत्र विज्ञान और मानवता का अनूठा संगम है। बीमारों का उपचार करना और रोगियों की सेवा करना वास्तव में ईश्वर की सेवा के समान माना जाता है।…
फिरोजाबाद सिरसागंज:- दिगम्बर जैन समाज सिरसागंज के तत्वाधान में आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित करने पर सकल दिगम्बर जैन समाज सिरसागंज के द्वारा उन्हें पटका, पगड़ी पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान करके भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस सफलता पर जैन समाज के हजारों महिला एवं पुरुषों में खुशी का संचार रहा। राहुल रावत ने समस्त जनमानस को बताया कि अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय…
नाहरगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क को किया ध्वस्त; 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त मंदसौर | 13 मार्च 2026 नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने तस्करी के एक शातिर खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पैनी नजरों ने सोयाबड़ी के बोरों के पीछे छिपाए गए ‘सफेद जहर’ (अवैध शराब) के बड़े जखीरे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। खतरनाक साजिश, नाकाम मंसूबे तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में ऊपर सोयाबड़ी के बोरे भर रखे थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस अधीक्षक…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी, 13 मार्च 2026। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी ने नगर शहपुरा में कई होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जबलपुर रोड स्थित कान्हा भोजनालय में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी जिला के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन तथा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन, 4.40 करोड़ रुपये की लागत से 100-100 सीटर बालक एवं बालिका सीनियर छात्रावास,…













