- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
Author: Policewala
सिवनी मध्यप्रदेश नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक सिवनी का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की अपराध स्थिति, कानून व्यवस्था एवं लंबित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिपोर्ट:/ जितेन्द्र बघेल
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही सत्ता परिवर्तन का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कोलकाता पहुँचकर शपथ ग्रहण समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री साय ने सुवेंदु अधिकारी और उनके नए मंत्रिपरिषद को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता का बदलाव…
धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु एसपी ने कसी कमर धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में लंबित एवं पुराने प्रकरणों के निराकरण के लिए धमतरी पुलिस ने एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस महानिदेशक के आदेशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करना है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके और थानों का…
जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा.. शहडोल.”जबलपुर। महाकोशल क्षेत्र के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत जैन वर्षों से कैंसर मरीजों को आधुनिक एवं किफायती उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से एम.सीएच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) की डिग्री प्राप्त डॉ. जैन वर्तमान में जबलपुर स्थित संजीवनी कैंसर केयर क्लिनिक में कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. प्रशांत जैन का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय और सुलभ कैंसर उपचार प्रदान करना है। साथ ही वे कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता को…
अनूपपुर में अवैध खनन का बड़ा आरोप, संभागायुक्त से उच्च स्तरीय जांच की मांग शहडोल। अनूपपुर जिले में संचालित रेत खदानों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतमा निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने संभागायुक्त शहडोल को लिखित शिकायत सौंपकर “एसोसिएट कॉमर्स” नामक ठेकेदार फर्म पर खनिज पोर्टल में साइबर फर्जीवाड़ा, ओवरलोडिंग और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। शिकायत में मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और संबंधित खदानों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि खनिज विभाग के पोर्टल का दुरुपयोग करते हुए…
सुशासन तिहार के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए गरियाबंद, 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की आगामी तैयारियों एवं विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक ली। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री शशिगानंदन के, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि सुशासन तिहार में आकस्मिक किसी भी शिविर…
सोमनी सोसाइटी में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधा, चना-तुअर-सरसों खरीदी में बना भरोसे का केंद्र सोमनी, छत्तीसगढ़ | 09 मई 2026 सोमनी सोसाइटी इन दिनों किसानों के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनकर उभरी है। रबी सीजन में चना, अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। सोसाइटी में किसानों की भारी संख्या में आवक हो रही है, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। सोसाइटी में बी. के. शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खरीदी कार्य को तेज,…
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। थाना कोतवाली, साइबर सेल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में घेराबंदी कर ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 17.726 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली…
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर भक्तिमय हुआ बसना: अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य आगाज नीलांचल भवन से मंगल भवन तक निकली भव्य कलश यात्रा, सुमित अग्रवाल सपत्नीक बने मुख्य यजमान कलश यात्रा के साथ बसना में अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ,सुमित अग्रवाल ने संभाली मुख्य यजमान की जिम्मेदारी बसना । बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस 10 मई के उपलक्ष्य में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल कामना हेतु दो दिवसीय अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत आज 9 मई को…
कोटमा तिराहे पर ‘मजहर का गैस कांड’: घरेलू सिलेंडर से काटी जा रहीं कंडम बसें, हादसे को खुला न्योता शहर के कोटमा तिराहे के पास नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस सिलेंडरों का खतरनाक और अवैध इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मजहर नामक व्यक्ति सड़क किनारे घरेलू लाल गैस सिलेंडरों से कटर मशीन चलाकर कंडम बसों को काटने का काम कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की नजरों के सामने जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक…













