Author: Policewala

मातृ दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग बिलासपुर द्वारा दो जागरूक एवं समाजसेवी नागरिकों का मरणोपरांत देहदान हेतु संकल्प पत्र भरवाया गया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर की प्रेरणा एवं पहल पर श्रीमती शारदा जमुनाप्रसाद सोनी एवं श्री सुनील दुबे ने अपने निधन उपरांत अपनी देह चिकित्सा एवं शोध कार्यों हेतु दान करने का संकल्प लिया।इस संबंध में उनके परिजन आकाश सराफ द्वारा विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर से संपर्क किया गया, जिसके पश्चात सेवा विभाग की टीम उनके निवास स्थान पहुँची तथा विधिवत संकल्प पत्र भरवाया गया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग…

Read More

ग्राम कोडांगी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल एमसीबी/खड़गवां-  विगत दिनों विकासखंड खड़गवां के ग्राम कोडांगी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न विभागों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए , शिविर में स्वास्थ्य विभाग को कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर ही विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। इसके तहत 25 कम सुनाई…

Read More

छिन्दवाड़ा पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन:एक ही रात्रि में किया 122 वारंटी गिरफ्तार ♦️कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलें में 31 स्थायी व 91 गिरफ्तारी सहित कुल 122 वारंटियों को किया गिरफ्तार तथा 91 गुण्डा, 70 निगरानी, 02 जिला बदर के आरोपी एवं 42 कबाड़ियों की सघन चेकिंग । ♦️शराब की तस्करी/ खुले स्‍थान शराब पीने वाले 30 व्यक्तियों से 230 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर सख्‍त प्रभावी कार्यवाही । ♦️थाना क्षेत्र में गुम हुये व्यक्तियों की तलाश कर 07 गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया । ♦️कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना कुण्‍डीपुरा में एन.डी.पी.एस एक्‍ट के तहत…

Read More

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्राम भौता में छापा, दवाइयां और इंजेक्शन जप्त, बिना डिग्री कर रहे थे इलाज एमसीबी,मनेन्द्रगढ़ – जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिन विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम भौता में एक कथित डॉक्टर के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई, जहां से उपयोग की गई दवाइयां और इंजेक्शन जप्त किए गए। शिकायत पर गठित हुई जांच टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अविनाश खरे को…

Read More

समाचार सिवनी / मध्यप्रदेश ग्रीष्मकाल मृदा परीक्षण के लिए सर्वोत्तम समय ➖ किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में मृदा परीक्षण विषय पर प्रशिक्षण संपन्न ➖ सिवनी: किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में मृदा परीक्षण की आवश्यकता, उपयोगिता एवं नमूना लेने की विधि विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से मृदा परीक्षण की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. शेखर सिंह बघेल ने बताया कि ग्रीष्मकाल मृदा परीक्षण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस अवधि में…

Read More

चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकार द्वारा बिजली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर एम सी बी, 10 मई 2026/ कल्पना कीजिए — देश आज़ाद हुआ, दशक बदले, सरकारें बदलीं, लेकिन चिरमिरी के एस.ई.सी.एल. क्षेत्र के आस पास के हज़ारों परिवार आज तक एक बुनियादी सुविधा से महरूम रहे — वो सुविधा जिसे हम सब बहुत जरूरी मानते हैं…अपनी खुद की सरकारी बिजली। 75 साल की यह दास्तान अब…

Read More

ग्रीष्मकालीन अवकाश में हुनर निखार रहे बच्चे; संगीत, डांस और आर्ट-क्राफ्ट की धूम शहडोल। वर्तमान समय में जहाँ तकनीक और स्क्रीन का प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं बच्चों को रचनात्मकता से जोड़ने की पहल रंग ला रही है। स्थानीय ‘संगीत विद्यालय’ में आयोजित समर क्लासेस में बच्चों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है। मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में बच्चों को मानसिक रूप से सक्रिय रखने के लिए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ संचालित संगीत की कक्षाओं में बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यहाँ बच्चे न…

Read More

श्री रामकथा के विशाल आयोजन की तैयारियों के तीसरे दौर की बैठक संपन्न, प्रभारियों ने दी जानकारी चिरमिरी में 17 मई से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, तैयारियों की तीसरी समीक्षा बैठक संपन्न जगद्गुरु रामभद्राचार्य: अद्भुत स्मरणशक्ति और संकल्प से शिखर तक पहुंचे संत एमसीबी, चिरमिरी।चिरमिरी के पौड़ी स्थित मंगल भवन में श्रीराम कथा आयोजन कमेटी के द्वारा 09 मई को तीसरे दौर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी सहित उनके सहयोगी सदस्यों तथा आम जन मानस के साथ पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पारदर्शिता पर सवाल, नियमों की अनदेखी कर निर्माण कराने के आरोप शहपुरा। डिंडोरी जिले के शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे 50 सीटर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। निर्माण स्थल पर अनिवार्य सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से पूरे मामले में पारदर्शिता और निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है। जानकारी के अनुसार किसी भी शासकीय…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेश ग्रामीण परिवेश से निकलकर रचा सफलता का इतिहास, बेटियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत शहपुरा। डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत छोटे से ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जो आज पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है। पूजा झारिया ने एमबीबीएस परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। पूजा झारिया पिता ओमप्रकाश झारिया एवं माता सुनीता झारिया की सुपुत्री हैं।…

Read More