- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
Author: Policewala
रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों से C-4 सभाकक्ष में आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनसे साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें भी सीखीं। कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम एवं सिविल लाइन थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से आत्मविश्वास के साथ संवाद किया और अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान क्रिकेट और फिल्मों को लेकर भी बच्चों ने बातचीत की।…
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई। राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में की गई जांच में सामने आया कि आईसीआईसीआई बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 91 लाख 85 हजार रुपये की राशि को प्राप्त करने…
रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद की सहमति से मोहम्मद जुनैद रज़ा को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला-शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश 04 अक्टूबर को जारी किया गया। जुनैद रज़ा को रायपुर की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें शहर जिला कार्यकारिणी के गठन का दायित्व भी सौंपा गया है। रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
सेवा संकल्प अभियान एवं मद्य निषेध सप्ताह के तहत नीमच पुलिस का स्वच्छता संदेश दिया एसपी राजेश व्यास के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के साथ साथ महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक “मद्य निषेध सप्ताह” चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महोदय डॉक्टर मोहन यादव मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक केलाश मकवाणा मध्यप्रदेश भोपाल…
दमुआ। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दमुआ द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को वार्ड क्रमांक 13 स्थित नवीन बस स्टैंड परिसर में हितग्राही शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधायक श्री नत्थनशाह कवरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर ने की। वहीं उपाध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में नगर मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल, योगेश साहू, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए लगाए गए 25 स्टॉलों पर कुल 176 आवेदन…
रेकी के बाद दो रात में दिया वारदात को अंजाम, 14.51 लाख रुपये का मशरूका और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद। रायपुर। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप की सतत् मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पुलिस चौकी रामनगर की संयुक्त टीम ने गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी विशाल सचदेव सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले ज्वेलर्स दुकान…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में गंभीर अपराधों की प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना के चलते चौकी बिरेझर क्षेत्र के मड़ेली हत्याकांड में आरोपी चेतन साहू को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। 15 मार्च 2025 को ग्राम मड़ेली के भाठापारा गौठान के पास विवाद के दौरान आरोपी चेतन साहू, पिता बाहरा राम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मड़ेली ने गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू के सिर पर लकड़ी के बत्ते से हमला किया था। उपचार के दौरान गजेन्द्र साहू की मृत्यु हो गई थी। मामले में थाना कुरूद, चौकी बिरेझर में अपराध क्रमांक…
नो-एंट्री के बावजूद देवपुरी-अमलीडीह मार्ग पर दौड़ रहे भारी मालवाहक, आखिर किसकी शह पर बेखौफ हैं वाहन?
पुलिस की कार्रवाई के बावजूद नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे चालक, आखिर किसका संरक्षण? रायपुर। महात्मा गांधी नगर, देवपुरी–अमलीडीह मार्ग पर नो-एंट्री के बावजूद भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। CG05 AS 5060 नंबर का भारी वाहन भी प्रतिबंधित समय में इस मार्ग पर चलता दिखाई दिया। बताया गया है कि यहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक निषेध है। पुलिस द्वारा नो-एंट्री का पालन कराने के लिए कार्रवाई किए जाने के बावजूद यदि वाहन चालक नियमों को लगातार चुनौती दे रहे हैं, तो सवाल उठता है कि आखिर…
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शॉल-माला से सम्मान; जरूरतमंदों को वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर की सुविधा एमसीबी/04 अक्टूबर 2026/ पोड़ी चिरमिरी स्थित मंगल भवन में चल रहे दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों का शॉल एवं माला से सम्मान किया गया। जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में सभापति संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन,…
नीमच 03 अक्टूबर 2026,कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज 4 अक्टूबर 2026 रविवार को नीमच जिले के हर्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री गहलोत दोपहर 3:30 बजे श्री सावरिया सेठ मंदिर से प्रस्थान करेंगे तथा शाम 05:00 बजे हर्कियाखाल पहुंचकर श्री बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वे शाम 06:30 बजे मनोहर वाटिका नागदा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच ✍️













