Author: Policewala

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट: गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, उफान पर नदियां ​रायपुर: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने डीप डिप्रेशन (गहरे अवदाव) के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश और तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ​लगातार हो रही बारिश से गरियाबंद जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, फसल जलमग्न हो गई हैं और कई पुल-पुलिया…

Read More

बिलासपुर। आर्यन फ़िल्म द्वारा बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) एवं बिलासपुर डीआईजी एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में PGBT कॉलेज, बिलासपुर में “जागरूक नारी” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कृषिकेला करकेटा, डॉ. कविता पुजारा, टीआई श्रीमती राजश्री दामू तथा यातायात विभाग के पूर्व एसआई श्री उमा शंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती मनीषा वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सकों डॉ. कृषिकेला करकेटा एवं डॉ. कविता पुजारा ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी, स्वच्छता एवं…

Read More

रायपुर। शहर में सूखे नशे पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एक व्यापक और सख्त अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला की अगवानी में एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट तथा औषधि निरीक्षकों की टीम ने 36 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर टेस्ट परचेसिंग के जरिए औचक जांच की।इस कार्रवाई के दौरान डी.डी. नगर स्थित मां दुर्गा मेडिकोज, गुढ़ियारी के आयुष मेडिकल, तथा खमतराई थाना क्षेत्र के विश्वास मेडिकल और उदय मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ये संचालक नियमों…

Read More

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत उमरेठ थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 79.770 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन एवं एसडीओपी परासिया जितेंद्र सिंह जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने दबिश देकर मोतीलाल (28) निवासी हर्रई एवं राजा चंद्रवंशी…

Read More

शहडोल। जिले के ब्योहारी थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने से बौखलाए दबंगों ने रात के अंधेरे में एक परिवार के घर का दरवाजा तोडक़र जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और धारदार कुल्हाड़ी (टांगी) से लैस हमलावरों ने पूरे परिवार को खून से लथपथ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पीडि़त परिवार अस्पताल में इलाज करा रहा है, लेकिन ब्योहारी पुलिस की संदेहास्पद खामोशी के चलते आरोपी खुलेआम घूमकर धमकियां दे रहे हैं।मामले की शुरुआत पिछले साल 15 जून 2025 को पीडि़त…

Read More

शहडोल। कानून की रक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस जब अपराधियों की खातिरदारी में जुट जाए, तो समझ लीजिए कि इंसाफ थाने की चौखट पर ही घुटने टेक चुका है, जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव में जमीन नापने का ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने खाकी के इकबाल की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। खोडरी पंचायत के दबंग सचिव पूरनलाल साहू और कोटवार विष्णु साहू ने पटवारी और आरआई साहब का खौफनाक डर दिखाकर एक सीधे-साधे किसान सतेंद्र सिंह बरगाही को उसके ही खेत में घेर लिया।नाप के बहाने अकेले बुलाया24 जुलाई को कोटवार साहब फरमान सुनाने पहुंचे, कल…

Read More

छपड़ौर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुबह ९ बजे से शुरू होगा गुरु पूजन; दिनभर बंटेगा महाप्रसादउमरिया (छपड़ौर) -श्री श्री १००८ श्री संतशरण जी महाराज की पावन तपस्थली छपड़ौर में कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर के लिए आश्रम परिसर में तमाम तैयारियाँ अंतिम रूप दी जा चुकी हैं।इस वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लगभग १० वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्री महाराज जी स्वयं गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर छपड़ौर में श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहेंगे। इस खास क्षण…

Read More

गरियाबंद पुलिस और IDYM फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले के 19 विद्यालयों में पहुंचेगी मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद से किया कार्यक्रम का शुभारंभ। विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं महिला सुरक्षा की दी गई व्यवहारिक जानकारी। गरियाबंद।भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एवं IDYM (Igniting Dreams of Young Minds) Foundation के सहयोग से संचालित “साइंस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम का शुभारंभ गरियाबंद पुलिस के सहयोग से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक…

Read More

बीजापुर (छत्तीसगढ़) जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक व समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और चलित थाना व जनसंवाद के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना…

Read More

सुकमा(छत्तीसगढ़) जिले की कमान संभालते ही पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) की अगुवाई में सुकमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नवपदस्थ एसपी के दिशा-निर्देशन और कड़े रुख के बाद जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी क्रम में थाना कोन्टा पुलिस ने ओडिशा से राजस्थान गांजा तस्करी कर रहे एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी…

Read More