छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट: गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, उफान पर नदियां
रायपुर: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने डीप डिप्रेशन (गहरे अवदाव) के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश और तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश से गरियाबंद जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, फसल जलमग्न हो गई हैं और कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने से संपर्क प्रभावित हुआ है। मंगलवार को चांपा में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं राजधानी रायपुर में देर रात तक पानी बरसता रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, लगातार हो रही इन गतिविधियों के बावजूद राज्य में अब तक कुल मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)