Author: Policewala

रायपुर। डीसीपी यातायात (पुलिस कमिश्नरेट रायपुर) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में अमलीडीह स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में एसीपी यातायात श्रीमती सीमा अहिरवार ने अतिथि के रूप में शिरकत कर नवचयनित 150 छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व और सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एसीपी सीमा अहिरवार ने हेड बॉय, हेड गर्ल एवं अन्य छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व अधिकार का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवाभाव और टीम भावना का प्रतीक है। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का बोध कराते हुए उन्होंने…

Read More

​ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (मध्य जोन) ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शुक्रवार तड़के एक व्यापक चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) श्री रमाकांत साहू के कुशल नेतृत्व में सुबह 4:30 बजे से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत लाभांडी व तेलीबांधा स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों और देवार डेरा क्षेत्र को घेराबंदी कर खंगाला गया। ​थाना तेलीबांधा एवं पुलिस लाइन के 80 से अधिक अधिकारियों व जवानों के दल ने लगभग 350 मकानों की गहन जांच की। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन…

Read More

🔹अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/पूर्व) श्री आलोक शर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, युवाओं को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर दिया जोर। ▪️मध्य प्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, UNFPA (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) एवं जन साहस संस्था के तकनीकी सहयोग से संचालित “सृजन संवाद” सामुदायिक पुलिसिंग एवं युवा सशक्तिकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 30.07.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा एवं संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/पूर्व) श्री आलोक शर्मा की अध्यक्षता में उज्जैन शहर के समस्त थाना…

Read More

▪️पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता द्वारा वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया एवं विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुँच सके। अपने संदेश में एडीजी श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई…

Read More

कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान जारी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई कटनी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शैडो एरिया, संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक…

Read More

बिलासपुर, 30 जुलाई 2026 । छत्तीसगढ़ की सबसे हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। यहां मंगलवार 29 जुलाई की रात डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास काट रहे एक बंदी ने गैसीफायर प्लांट की धधकती भट्ठी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सबसे गंभीर बात यह है कि पिछले करीब 40 दिनों में केंद्रीय जेल में यह 5वीं मौत है। लगातार हो रही मौतों और जेल प्रशासन की चुप्पी ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। …

Read More

🖊️दिनांक 30.7.2026 भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव विधानसभा की नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री शेषराव यादव जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। 🖊️इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक श्री पीयूष बत्रा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सक्सेना जी एवं जिला महामंत्री श्री कमलेश उईके जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🖊️नवनियुक्त टीम में विधानसभा संयोजक भूपेंद्र साहू, सहसंयोजक राकेश मड़ावी एवं संतोष बरवड़े, दमुआ ग्रामीण मंडल संयोजक मुकेश बचले, दमुआ नगर मंडल संयोजक प्रमोद (गोलू) यादव एवं मंडल सह संयोजक रोहित मालवीय, सदस्य गुलशन डेहरिया शामिल रहे। 🖊️संगठन के…

Read More

अजयगढ़। नगर में उस समय शोक और सनसनी का माहौल फैल गया, जब 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का शव घर के समीप स्थित हजूरी तालाब में मिला। मृतका की पहचान किरण सोनकर (17 वर्ष) पिता खिचडू सोनकर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किरण 29 जुलाई 2026 की रात लगभग 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 30 जुलाई को अजयगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृतका के जीजा सुनील सोनकर ने बताया…

Read More

10 दिनों तक चलेगा पुलिस का महाअभियान दंडात्मक कार्रवाई से पहलेशहडोल पुलिस ने पेश की मित्रता की मिसालनागरिकों से खुद स्टिकर हटाने की विनम्र अपीलशहडोल। -शहर की सडक़ों पर निजी वाहनों में म.प्र. शासन, भारत सरकार, प्रेस या पुलिस के बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर धौंस जमाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के दिन अब पूरे हो चुके हैं। शहडोल पुलिस ने सडक़ों को अधिक अनुशासित, पारदर्शी और भयमुक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक और सख्त कदम उठाया है। 1 अगस्त से 10 अगस्त तक पूरे जिले में 10 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सीधा मकसद…

Read More

नई दिल्ली:बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोकसंस्कृति और सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली विरासत ने आज राष्ट्रपति भवन में इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘बस्तर पंडुम-2026’ के विजेताओं, पारंपरिक मांझी-चालकी व्यवस्था के प्रतिनिधियों, पद्मश्री सम्मानित विभूतियों और जनप्रतिनिधियों सहित 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में अभूतपूर्व और आत्मीय स्वागत किया गया।इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी अतिथियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया और स्वयं भोजन परोसकर अद्वितीय सम्मान दिया। राष्ट्रपति ने मांझी-चालकी व्यवस्था को सामाजिक समरसता की मजबूत आधारशिला बताते हुए साझा किया कि मांझी उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं…

Read More