- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
Author: Policewala
₹1.53 लाख नकद, 13 मोबाइल और 5 लग्जरी वाहन जब्त; एक आरोपी फरार छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम बिछुआ के जंगल में जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 53 हजार 230 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते सहित पांच लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई में एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 की रात मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे…
दमुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दमुआ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दीनदयाल चौक दमुआ से हुआ, जहां बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षद गण, महिला शक्ति, समाजसेवी एवं समस्त नगर पालिका ने एक साथ मिलकर मनाया। तिरंगा यात्रा दीनदयाल चौक से प्रारंभ होकर रामनगर, सफेद पुल, मायनस चौक, पुराना दमुआ चौक, काली छापर स्कूल, नंदन मार्केट, तिरंगा चौक एवं दमुआ मेन मार्केट होते हुए पुनः दीनदयाल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। हाथों…
जिला मुख्यालय गरियाबंद से जोड़ने वाला अहम मार्ग बदहाल, चारपहिया आवागमन बंद; ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर गरियाबंद। विगत दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ ने कोचवाय से खरहरी मुख्य मार्ग पर स्थित रपटे की सूरत पूरी तरह बिगाड़ दी है। रपटे का बड़ा हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग केवल कोचवाय और खरहरी को जोड़ने वाला रास्ता नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय गरियाबंद तक पहुंचने वाला…
_मेगा हेल्थ कैंप में जवानों और परिवार का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मेघावी बच्चों को DGP ने किया सम्मानित_ बिलासपुर, 12 अगस्त 2026 पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन, बिलासपुर स्थित चेतना हॉल में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के लिए मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संभागायुक्त बिलासपुर श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर…
कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अनाज खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि “गोलू” और “विद्याधर यादव” नामक व्यक्ति ने जिले के 50 से अधिक गांवों के किसानों से करोड़ों रुपये का अनाज लेकर भुगतान नहीं किया। मंगलवार को पीड़ित किसान बहोरीबंद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक पीड़ित किसान ने बताया, “पहले उसने सबकी खरीदी करी और पैसा दे दिया। लास्ट में पैसा रोक के रख लिया। किसी के 10 लाख, किसी के 5-6 लाख, किसी के 1 लाख के चेक…
डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मानिकपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित रैली विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं पंचायतकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा बाइक रैली पोंडी, झगणेशपुर, गरहटा, संग्रामपुर, रनगांव, टिकरिया, सुहगी, बरौदा, रैपुरा, लालपुर, मानिकपुर, बस्तरा,बढ़ईगढ़, देवरी, बरखेड़ा सहित मंडल के प्रमुख गांवों से होते हुए शहपुरा पहुंची। मोटरसाइकिलों के काफिले और हाथों में…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं की हुई समीक्षा, झोलाछाप व फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 12 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन, हाई रिस्क…
शहडोल -जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मरीज-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस औचक दौरे से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम जनता और मरीजों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जायसवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिलना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त…
छत्तीसगढ़ बस्तर में शांति, एकता और समृद्धि की नई बयार लाते हुए नारायणपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप ने स्वयं बाइक चलाकर और हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर किया। स्थानीय समाज प्रमुखों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह यात्रा क्षेत्र के उन दुर्गम और पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजर रही है, जहां अब भय का स्थान विकास और सुरक्षा ने ले लिया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया तक यह संदेश पहुंचाना…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर में मनाया हरेली तिहार, कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआनवा रायपुर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के पहले लोक पर्व हरेली को पूरी सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की सेवा की तथा नांगर, गैती और कुदारी जैसे कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की। निरोगी स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ उन्होंने अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम की पत्तियां लगाईं और समस्त छत्तीसगढ़वासियों को पर्व की गाड़ा-गाड़ा बधाई दी।उप मुख्यमंत्री साव…













