छत्तीसगढ़
बस्तर में शांति, एकता और समृद्धि की नई बयार लाते हुए नारायणपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप ने स्वयं बाइक चलाकर और हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर किया। स्थानीय समाज प्रमुखों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह यात्रा क्षेत्र के उन दुर्गम और पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजर रही है, जहां अब भय का स्थान विकास और सुरक्षा ने ले लिया है।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया तक यह संदेश पहुंचाना है कि बस्तर अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जुड़ चुका है। इस स्वाधीनता दिवस पर बस्तर संभाग के 90 से अधिक ऐसे सुदूर गांवों में पहली बार तिरंगा लहराएगा, जहां आजादी के बाद से अब तक ध्वजारोहण नहीं हो सका था। यात्रा के दौरान उन पावन स्थलों की माटी भी सहेजी जा रही है, जहां देश के वीरों ने शहादत दी थी; इस मिट्टी का उपयोग भविष्य में बनने वाले स्मारक में किया जाएगा। 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा पहुंची यह यात्रा सुकमा और बीजापुर के विभिन्न इलाकों से होते हुए 14 अगस्त को बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराने के साथ संपन्न होगी।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अनाज खरीदी के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार – बहोरीबंद थाने पहुंचे 50 गांवों के किसान
- शहपुरा से मानिकपुर तक तिरंगे की लहर, भव्य रैली में दिखा देशभक्ति का जुनून
- स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में कलेक्टर के सख्त निर्देश, हाई रिस्क गर्भवतियों की मॉनिटरिंग पर जोर
- कलेक्टर पार्थ जायसवाल की कड़क कार्यशैली से जिला चिकित्सालय में सुधरेगी व्यवस्था, मरीजों ने दूरभाष पर सराही त्वरित सेवाएं
- नारायणपुर से ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ का आगाज: बाइक पर तिरंगा थामे निकले उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री, दिया शांति और विकास का संदेश
- नवा रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनाया हरेली तिहार, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ
- छिंदवाड़ा जिला पुलिस बल द्वारा विशाल तिरंगा रैली का आयोजन
- नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का भांडाफोड़: दुर्ग में 2.07 लाख की 18 हजार नकली ‘गोल्ड फ्लेक’ जब्त, दो गिरफ्तार







