इंदौर
इंदौर बायपास सर्विस रोड पर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाशों को थाना कनाडिया पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने फरियादी के सिर में कड़े से वार कर उसकी स्कूटी लूट ली थी।
घटना 25 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थी अपनी सुजुकी एक्सेस स्कूटी नंबर MP09BF3374 से बायपास सर्विस रोड, वाइन शॉप के पास पहुंचा ही था कि अंधेरे का फायदा उठाकर 3 बदमाश पीछे से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए सिर में कड़े से चोट पहुंचा कर डरा-धमकाकर स्कूटी छीनकर भाग गए।
पुलिस ने टीम बनाकर पतारसी शुरू की। 26 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी
1. सन्नी उर्फ माना, 18 वर्ष, निवासी भूरी टेकरी, इंदौर – इस पर पहले से 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 मारपीट और 1 चोरी का है।
2. सुमित चावरे, 19 वर्ष, निवासी ग्राम आरोलिया, जिला शाजापुर, हाल मुकाम दस्तूर डिलाइट गार्डन, इंदौर
3. सुमित चावरे, 19 वर्ष, निवासी विश्वनाथ धाम कॉलोनी, खजराना, इंदौर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा





