Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.07

56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

November 28, 2026

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे
  • 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
  • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
  • धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन
  • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
  • CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
  • कार्तिक पूर्णिमा पर UHFC Foundation ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, बुजुर्गों के साथ बिताए खुशियों के पल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
Policewala

56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

PolicewalaBy PolicewalaNovember 28, 2026No Comments15 Views
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.07

अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद कार्रवाई शून्य, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अतिक्रमण

बहोरीबंद। कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र की लगभग 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एंकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के आरोपों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला प्रशासन इस मामले में इतना उदासीन क्यों बना हुआ है?WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.49

ग्राम पंचायत कुआं में स्थित कस्टोडियन एवं चारागाह भूमि सार्वजनिक और ग्रामीण हितों से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण संपत्ति है। चारागाह भूमि का मूल उद्देश्य गांव के पशुओं के लिए चराई की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। वहीं कस्टोडियन भूमि भी सरकारी अभिलेखों में दर्ज महत्वपूर्ण भूमि की श्रेणी में आती है। ऐसी भूमि पर यदि निजी व्यक्तियों द्वारा अनधिकृत कब्जा किया जाता है, तो यह केवल राजस्व नियमों का मामला नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण से जुड़ा गंभीर विषय बन जाता है।

66 एकड़ भूमि पर कब्जे के आरोप, फिर भी जिम्मेदारों की चुप्पी क्यों ?

ग्रामीणों के बीच उठ रहे सवालों के अनुसार लगभग 66 एकड़ भूमि पर कथित कब्जे का मामला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों को भी इस विषय की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने ,राजस्व अभिलेखों का परीक्षण करने और सीमांकन कराने जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी दिखाई नहीं दे रही है। यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है तो उसे हटाने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए? क्या राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर जांच की? क्या संबंध व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए ?और यदि जांच हुई है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है ?ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब प्रशासन को देना चाहिए।

चारागाह भूमि पर कब्जा, पशुपालकों के अधिकारों पर भी सवाल

गांवों में चारागाह भूमि का विशेष महत्व होता है।ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन एक महत्वपूर्ण आधार है और इसके लिए पर्याप्त चारागाह भूमि उपलब्ध होना आवश्यक है।यदि चारागाह की जमीन ही अतिक्रमण की जद में आ जाए तो इसका सीधा असर पशुपालकों और ग्रामीणों पर पड़ता है। सरकारी भूमि पर निजी कब्जे के कारण भविष्य में गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए जमीन की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में चारागाह भूमि का संरक्षण केवल राजस्व विभाग की जिम्मेदारी नहीं ,बल्कि ग्रामीणों के सामूहिक हित से जुड़ा विषय है।WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.49 1

राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल

इस पूरे मामले में तहसील स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर जब शासकीय भूमि पर कब्जे की शिकायतें और जानकारियां सामने आ रही हैं, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या सरकारी भूमि का रिकॉर्ड खंगाला गया? क्या पटवारी और राजस्व निरीक्षक से प्रतिवेदन मांगा गया? क्या भूमि का सीमांकन कराया गया? यदि नहीं, तो इसकी वजह क्या है ?

शासकीय भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कार्रवाई नहीं करते हैं तो इससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बढ़ सकते हैं ।यही कारण है की ग्राम पंचायत कुआं की 66 एकड़ भूमि का मामला अब केवल स्थानीय स्तर का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा विषय बनता जा रहा है।

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

अब आवश्यकता है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराए। संबंधित भूमि के खसरा नंबर, राजस्व रिकॉर्ड, नक्शे और वास्तविक भौगोलिक स्थिति का मिलान कराया जाए।मौके पर राजस्व अधिकारियों की टीम भेज कर विधिवत सीमांकन कराया जाए तथा किसी व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा प्रमाणित होता है तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि यदि लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जा बना हुआ है तो संबंध राजस्व अमले ने अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया ।क्या समय-समय पर भूमि का निरीक्षण किया गया? क्या अतिक्रमण की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई ?और यदि जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो इसके लिए जवाबदेही किसकी तय होगी?WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.49 2

अब देखना यह है कि प्रशासन कब तोड़ेगा चुप्पी

ग्राम पंचायत कुआं की लगभग 56 एकड़ कस्टोडियम एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ग्रामीणों की निगाहें अब जिला प्रशासन और राजस्व विभाग पर टिकी हुई है। सरकारी संपत्ति का संरक्षण केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए ,बल्कि धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करा कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की दशा में ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह सरकारी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा?

✍️पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

November 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026926
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026808
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10 Policewala

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

By PolicewalaNovember 28, 20261

इंदौर  इंदौर बायपास सर्विस रोड पर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाशों को थाना…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.07

56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

November 28, 2026

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

November 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.35.10

पुलिस का सराहनीय कार्य  लूट के  आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 28 at 12.26.07

56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

November 28, 2026
Visitors
2080457
This Month : 75362
This Year : 652374
Total Users : 1654694
Views Today : 1825
Total views : 6537927
Who's Online : 18
Server Time : 2026-11-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.