Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 23.37.08

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।

November 28, 2026
a469b040 a2dd 4adb 8af1 397632d5874e

CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन
  • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
  • CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
  • कार्तिक पूर्णिमा पर UHFC Foundation ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, बुजुर्गों के साथ बिताए खुशियों के पल
  • 14 साल से लापता बालिका को धमतरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से खोज निकाला, नाम और पहचान बदलने के बावजूद तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
  • 58 मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ को नोटिस जारी
  • पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे मोहित कुशवाहा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन
Policewala

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

PolicewalaBy PolicewalaNovember 28, 2026No Comments9 Views
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49

संतों के आशीर्वचन और मार्गदर्शन से मातृशक्ति को मिली नई प्रेरणा, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कारों एवं राष्ट्रहित में महिलाओं की भूमिका पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

गरियाबंद। धर्म, संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की जड़ों को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करने के उद्देश्य से धर्म जागरण समन्वय विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शिशु वाटिका, गरियाबंद में मातृशक्ति बैठक का गरिमामय आयोजन किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा, संत-महात्माओं के आशीर्वचनों और सामाजिक सहभागिता से परिपूर्ण इस बैठक में धर्माचार्यों, साधु-संतों, प्रांतीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक पूज्य स्वामी डॉ. राजेश्वरानंद जी महाराज, लक्ष्मी नारायण मंदिर रामकुंड के महंत वेद प्रकाश आचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय संघ के सत्यनारायण तिवारी जी महाराज, अर्धनारीश्वर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी शौम्या दीदी जी, आजीवन निराहार स्वामी गौतमानंद जी महाराज, ज्योतिषाचार्य रविंद्र शास्त्री जी महाराज एवं भागवताचार्य पंडित हिमांशु मिश्रा जी महाराज का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा एवं विशिष्ट महत्व प्रदान किया।WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.44.04

इस अवसर पर प्रांत धर्म जागरण प्रमुख राजकुमार चंद्रा भैया , मातृशक्ति धर्म जागरण की प्रांतीय सह-संयोजिका अंजू बघेल तथा धर्म जागरण समन्वय विभाग, जिला गरियाबंद की जिला संयोजिका एवं फिल्म विकास बोर्ड की सदस्य श् प्रसन्ना अवस्थी की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं सहभागिता ने बैठक के उद्देश्यों को प्रभावी दिशा प्रदान की।

मातृशक्ति की सहभागिता बनी आयोजन की विशेष पहचान

बैठक में मातृशक्ति की ओर से मिलेश्वरी साहू (गायत्री परिवार), ताकेश्वरी साहू (सदस्य, बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग), छाया साहू, मृदुला निर्मलकर (शिक्षिका), प्रियंका सोनी , आरती द्विवेदी , मंजू दुबे (ब्राह्मण समाज), सरोजनी साहू (शिक्षिका), ज्योति साहू , विद्या साहू , रेनुका साहू , सरला उइके , मंजू रामटेके जी, सावित्री कश्यप, इंदु पटेल , माधुरी साहू एवं खिलेश्वरी साहू सहित अनेक मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.44.22

इसके साथ ही सत्यप्रकाश मानीकपुरी , अधिवक्ता लोकनाथ साहू , केशर निर्मलकर , सदानंद सरवारकर (कुटुंब प्रबोधन), भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर , जिला महामंत्री आशीष शर्मा , जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रहलाद सिंह , जितेंद्र यादव , शेषनारायण , ठाकुर राम एवं भानुप्रताप राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्कारवान परिवार और जागरूक समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर मंथन

बैठक का मुख्य केंद्र धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का संरक्षण, पारिवारिक संस्कारों का संवर्धन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन तथा समाज जागरण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहा। संत-महात्माओं ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का बीजारोपण और आने वाली पीढ़ियों के चरित्र निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.44.22 1

विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जब मातृशक्ति जागरूक, संगठित और संस्कारवान होती है, तब परिवार सशक्त बनता है और सशक्त परिवारों से ही आदर्श समाज एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। धर्म और संस्कृति केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये जीवन मूल्यों, नैतिकता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत आधारशिला हैं।

उपस्थित संतों एवं अतिथियों ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और भावी पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में प्रस्तुत विचारों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सामूहिक सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.44.58

सुव्यवस्थित संचालन और आभार के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का कुशल संचालन *श्रीमती ताकेश्वरी साहू* जी ने किया। उन्होंने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में मातृशक्ति धर्म जागरण की प्रांतीय सह-संयोजिका श्रीमती अंजू बघेल जी ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित मातृशक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट नेहरू साहू ब्यूरो चीफ गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 23.37.08

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।

November 28, 2026
a469b040 a2dd 4adb 8af1 397632d5874e

CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार

November 27, 2026
2eced11d 973c 47ae b2aa ff2ae2819140

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

November 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026926
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026808
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49 Policewala

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

By PolicewalaNovember 28, 20269

संतों के आशीर्वचन और मार्गदर्शन से मातृशक्ति को मिली नई प्रेरणा, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कारों…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 27 at 23.37.08

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।

November 28, 2026
a469b040 a2dd 4adb 8af1 397632d5874e

CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार

November 27, 2026
2eced11d 973c 47ae b2aa ff2ae2819140

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

November 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 28 at 10.43.49

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन

November 28, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 23.37.08

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।

November 28, 2026
Visitors
2080309
This Month : 75214
This Year : 652226
Total Users : 1654546
Views Today : 1452
Total views : 6537554
Who's Online : 14
Server Time : 2026-11-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.