Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 09.04.59

जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
  • आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
  • जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
  • अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ
  • अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री बनीं कंचन पाठक शुक्ला, धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
  • रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
  • खड़े ट्रकों के पीछे दम तोड़ रही जिंदगियां, आखिर कब जागेगा अनूपपुर का यातायात विभाग?
  • क्षमता से अधिक बिठाएं स्कूली छात्रों के 16 निजी वाहन मोबाइल कोर्ट ने पकड़े*की गई चालानी कार्रवाई
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
Policewala

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

PolicewalaBy PolicewalaNovember 25, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

इंदौर, हरदा और नीमच के लिए भेजा गया 10,975 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल गंतव्य तक नहीं पहुंचने का मामला, ट्रांसपोर्टर और तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में

 

एक साल बाद भी जांच अधूरी, FIR और कार्रवाई पर सवाल; कलेक्टर बोले- करा रहे हैं जांच।

 

कटनी। जिले से सरकारी खाद्यान्न के परिवहन में करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। वर्ष 2025 में कटनी से इंदौर, हरदा और नीमच के लिए रवाना किए गए 32 ट्रकों में लदा 10,975 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल संबंधित जिलों तक नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है। गायब बताए जा रहे चावल की कीमत करीब 4 करोड़ 39 लाख 1 हजार रुपये आंकी गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी चावल रास्ते में कहां गायब हो गया?WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.32

 

तीन जिलों के लिए रवाना हुए थे 32 ट्रक

 

सूत्रों के मुताबिक इंदौर के लिए 8 ट्रकों में 2,641 क्विंटल, हरदा के लिए 14 ट्रकों में 4,763 क्विंटल और नीमच के लिए 10 ट्रकों में 3,569 क्विंटल चावल भेजा गया था। लेकिन संबंधित जिलों में चावल की प्राप्ति का रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात सामने आई है।

 

भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को मिली थी जिम्मेदारी

 

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) ने चावल परिवहन का ठेका भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को दिया था। श्रीराम फूड और कान्हा राइस मिलर्स से चावल का उठाव कराया गया था। तत्कालीन जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी की निगरानी में वाहन रवाना किए जाने की जानकारी है। अब परिवहन एजेंसी और तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि किसी की संलिप्तता अभी प्रमाणित नहीं हुई है।WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.32 1

 

GPS, चालान और भुगतान की जांच क्यों नहीं ?

 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ट्रकों में GPS सिस्टम के जरिए लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, तो 32 वाहनों का रिकॉर्ड खंगालकर उनकी वास्तविक स्थिति क्यों नहीं पता की गई? क्या परिवहन बिलों का भुगतान हुआ? क्या संबंधित जिलों की प्राप्ति रसीदों और वाहन नंबरों का मिलान किया गया? आखिर किस आधार पर चावल की खेप को रवाना दर्शाया गया?

 

एक साल बाद भी कार्रवाई का इंतजार

 

हैरानी की बात है कि करोड़ों रुपये के सरकारी खाद्यान्न से जुड़े इस मामले में अब तक जांच पूरी होने और FIR दर्ज होने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। विभागीय चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। मामले को लेकर कलेक्टर ने जांच कराए जाने की बात कही है।WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 32 ट्रकों में लदा 10,975 क्विंटल चावल आखिर कहां गया? जरूरत है कि परिवहन एजेंसी से लेकर तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों तक की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।

 

✍️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 09.04.59

जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!

November 25, 2026
6ebab935 f4e4 4e68 b5d2 77fd4ca7d5a7

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ

November 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19 Policewala

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

By PolicewalaNovember 25, 20261

🚨 बड़ी खबर | सिवनी, मध्यप्रदेश 🚨 किसानों की जीवनरेखा भीमगढ़ जलाशय में कम…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 09.04.59

जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!

November 25, 2026
6ebab935 f4e4 4e68 b5d2 77fd4ca7d5a7

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ

November 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
Visitors
2072715
This Month : 67620
This Year : 644632
Total Users : 1646952
Views Today : 2441
Total views : 6520945
Who's Online : 9
Server Time : 2026-11-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.