इंदौर
इंदौर थाना हीरा नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर मोहित उर्फ मोनू उर्फ मीठा रभाणे (36) निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी त्योहार के दौरान युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने बीमा अस्पताल के पीछे शिव मंदिर के पास से उसे घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 11.34 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1,20,000 रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हीरानगर में अपराध क्रमांक 1091/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित 09 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर







