इंदौर
इंदौर, 01 नवंबर रात 11 बजे – भूसा मंडी रोड पर डायल-100 पर सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रखा है और हाथ में चाकू है।
FRV-30 और थाना प्रभारी श्री चंद्रकांत पटेल, आरक्षक राजपाल सैंधव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में जितेन्द्र रघुवंशी (32 वर्ष, निवासी रायसेन) अपनी बहन के साथ था।
पुलिस ने करीब आधे घंटे तक समझाइश दी। इसी दौरान चाकू छीनने के प्रयास में युवक ने अचानक आरक्षक राजपाल सैंधव की पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
घायल होने के बावजूद आरक्षक ने हिम्मत नहीं हारी और टीम के साथ मिलकर युवक को काबू कर चाकू छीन लिया, बड़ी घटना टाल दी।
घायल आरक्षक को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, अब स्वास्थ्य बेहतर है। युवक का अरविंदो अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार जारी है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर





