फिरोजाबाद, 03-11-2026
थाना टूंडला पर PRV 9603 के जरिए एक महिला यात्री ने सूचना दी कि दीपा चौराहा टूंडला पर उसका बैग ऑटो में छूट गया है, जिसमें सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण थे।
SSP आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना टूंडला और PRV टीम ने तत्काल संज्ञान लेकर चेकिंग के दौरान संबंधित ऑटो से बैग सकुशल बरामद कर महिला को सौंप दिया।
बैग वापस पाकर महिला और परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
टीम में शामिल : प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, कां. मोहन सिंह, कां. पुष्पेंद्र सिंह, H.C. राजेश कुमार और HG दलवीर सिंह।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद





