इंदौर
इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल के सामने यातायात व्यवस्था के दौरान यातायात पुलिस ने बिना नंबर की यामाहा बाइक को रोका।
ASI अवधेश शर्मा, आरक्षक 4430 विष्णु भदौरिया और सैनिक 198 अजय ने चालक से दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका। POS मशीन से चेसिस नंबर चेक करने पर पता चला कि बाइक का नंबर और मालिक का नाम सामने आया और जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाने में चोरी की FIR दर्ज है।
मालिक से संपर्क करने पर उसने चोरी की पुष्टि की। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे चालक सोनू विश्वकर्मा पिता पप्पू विश्वकर्मा निवासी ललितपुर को पुलिस ने पकड़ लिया।
बाइक और आरोपी को थाना बाणगंगा बीट पुलिस को सौंपा गया है। वाहन मालिक ने यातायात पुलिस का आभार जताया।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर





