गोटेगांव स्थित इमलिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, कृषि, सामाजिक जागरूकता एवं प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। 
कार्यक्रम की थीम “समृद्ध किसान, समृद्ध मध्य प्रदेश” के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रदेश की कृषि व्यवस्था, खेती के आधुनिक तरीकों तथा कृषि में आवश्यक बदलावों की जानकारी अरविंद पटेल जी जनपद सदस्यएवं अमित साहू उन्नत किसान द्वारा दी गई।इस अवसर पर श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से एक महत्वपूर्ण सवाल किया कि जब मध्य प्रदेश अपने 71 वर्ष पूर्ण कर आगे बढ़ेगा, तब आप बड़े होकर प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने में अपना क्या योगदान देंगे? बच्चों ने अपने विचार साझा किए और प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेदारी को समझने का प्रयास किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, उसके सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी गई। वर्तमान समय में रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता, पशुओं के काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने और समय पर टीकाकरण कराने के महत्व को भी समझाया गया।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि महापुरुषों की जयंती, राष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण अवसर केवल उत्सव मनाने के लिए नहीं होते, बल्कि उनके इतिहास, विचारों और उद्देश्यों को जानने तथा जीवन में अपनाने का अवसर भी होते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनीता पाठक, शिक्षकगण, जनपद सदस्य श्री अरविंद पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य स्नेहलता श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता लोधी,गुंदरई कार्यकर्ता अनिता काछी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस तरह के आयोजन बच्चों के ज्ञान, चिंतन क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
Trending
- जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
- अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने और राजसात की कार्रवाई के निर्देश
- हाथीघाट ददरा में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह बनी पहेली
- 15 दिन का अल्टीमेटम खत्म, सड़क नहीं बनी तो एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण
- मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
- मुख्यमंत्री जन विष्वास अभियान अब 13 नवम्बर को आयोजित होगा
- राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
- राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें







