Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
7c2208dc 26cc 411e a0ea d62637ca17ae

जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

November 2, 2026
web.whatsapp 8

अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने और राजसात की कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
web.whatsapp 7

हाथीघाट ददरा में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह बनी पहेली

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
  • अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने और राजसात की कार्रवाई के निर्देश
  • हाथीघाट ददरा में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह बनी पहेली
  • 15 दिन का अल्टीमेटम खत्म, सड़क नहीं बनी तो एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण
  • मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
  • मुख्यमंत्री जन विष्वास अभियान अब 13 नवम्बर को आयोजित होगा
  • राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
  • राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
Policewala

जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

PolicewalaBy PolicewalaNovember 2, 2026No Comments1 Views
7c2208dc 26cc 411e a0ea d62637ca17ae

13.75 लाख के मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा, पिकअप सहित कुल 23.75 लाख का मश्रुका जब्त

नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त मश्रुके की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पिकअप वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर जीरन पुलिस टीम ने पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान पासिंग पिकअप क्रमांक RJ 04 GC 3567 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21 वर्ष), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके साथी देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने डोडाचूरा, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं जांच कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में की गई।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

eb5ea676 89e8 4312 a16a 4c1167748881

अवैध जुआ फड़ों पर कटनी पुलिस का शिकंजा: जंगल में छापेमारी कर 14 जुआरी गिरफ्तार, 07 आरोपी मौके से फरार; 08 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन एवं ₹80,500 नकद सहित करीब ₹13 लाख का मशरुका जब्त।

November 1, 2026
2c997c15 cff7 4bce 8076 90bb4c6ac7c4

आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर काबरे जी एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुआ।

November 1, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 19.49.42

महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI को बड़ी सफलता।

November 1, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss
7c2208dc 26cc 411e a0ea d62637ca17ae Policewala

जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

By PolicewalaNovember 2, 20261

13.75 लाख के मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा, पिकअप सहित कुल 23.75 लाख का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
web.whatsapp 8

अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने और राजसात की कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
web.whatsapp 7

हाथीघाट ददरा में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह बनी पहेली

November 2, 2026
web.whatsapp 6

15 दिन का अल्टीमेटम खत्म, सड़क नहीं बनी तो एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण

November 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
7c2208dc 26cc 411e a0ea d62637ca17ae

जीरन पुलिस की कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

November 2, 2026
web.whatsapp 8

अवैध शराब परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों का पंजीयन निरस्त करने और राजसात की कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026
Visitors
2009631
This Month : 4536
This Year : 581548
Total Users : 1583868
Views Today : 3433
Total views : 6376573
Who's Online : 16
Server Time : 2026-11-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.