छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, रायपुर शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रक्तदान करने वाले सेवाभावी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महान मानवीय कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।
उन्होंने इस सराहनीय आयोजन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों, आयोजक मंडल और सभी रक्तदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







