Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.31.07

गोटेगांव के अंतर्गत आने वाला गांव ग्राम परसवाड़ा में 31 अक्टूबर को वारदाना मशीन का शुभारंभ, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.28.50

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा 

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.05.46

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए न्यायाधीशों ने संभाली कमान, स्कूलों में गूंज रहा ‘सुरक्षित बचपन’ का संदेश

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गोटेगांव के अंतर्गत आने वाला गांव ग्राम परसवाड़ा में 31 अक्टूबर को वारदाना मशीन का शुभारंभ, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा
  • श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा 
  • बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए न्यायाधीशों ने संभाली कमान, स्कूलों में गूंज रहा ‘सुरक्षित बचपन’ का संदेश
  • नीमच के यश यादव और सलोनी दीवान का राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, पुणे में दिखाएंगे दम
  • सामाजिक वानिकी के 20 हजार शीशम वृक्ष धराशायी! रेत चोरी का खौफनाक मंजर, आखिर किसके संरक्षण में बेखौफ हैं रेत चोर?
  • विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास
  • चंद्रागढ़ के आदिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन सर्वे पर विवाद
  • डिंडौरी में कोटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण और भूमिस्वामी हक की मांग
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नीमच के यश यादव और सलोनी दीवान का राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, पुणे में दिखाएंगे दम
Policewala

नीमच के यश यादव और सलोनी दीवान का राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, पुणे में दिखाएंगे दम

PolicewalaBy PolicewalaOctober 29, 2026No Comments4 Views
WhatsApp Image 2026 10 29 at 10.24.32

पुणे में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगा मुकाबला, मध्यप्रदेश टीम से खेलेंगे दोनों होनहार खिलाड़ी

नीमच। जिले के लिए गर्व की बात है कि के.पी. इंदवेशन बास्केटबॉल एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश यादव और सलोनी दीवान का चयन 41वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी महाराष्ट्र के पुणे में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह उपलब्धि न सिर्फ दोनों खिलाड़ियों के लिए, बल्कि नीमच जिले, उनके परिवार और पूरे खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इंदौर में हुए ट्रायल में दिखाया दम
मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को इंदौर में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 150 बालक और 100 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया गया। 15 अक्टूबर से इंदौर में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ और 24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की अंतिम टीम घोषित की गई, जिसमें नीमच के यश यादव और सलोनी दीवान ने अपनी जगह बनाई।

पांच वर्षों का संघर्ष और रोजाना चार घंटे का अभ्यास
दोनों खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से के.पी. इंदवेशन बास्केटबॉल एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चार घंटे का अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत और लगन आज नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है।

स्व. किशन पाल सिंह के सपनों को मिल रहे नए पंख
के.पी. इंदवेशन बास्केटबॉल एकेडमी की स्थापना स्वर्गीय किशन पाल सिंह ने लगभग 22 वर्ष पूर्व की थी। उनके सपनों को आज कोच सतेंद्र पाल सिंह पूरा कर रहे हैं। एकेडमी में लगभग 100 बालक-बालिकाएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार हो रही प्रतिभाएं आज उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव
यश यादव और सलोनी दीवान ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल, नीमच के विद्यार्थी हैं। विद्यालय के चेयरमैन अनिल चौरसिया, निदेशक डॉ. गरिमा चौरसिया एवं प्राचार्य आशुतोष रस्तोगी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

खेल जगत ने दी बधाई
एकेडमी के उपाध्यक्ष कमल सिंह चुंडावत, जयपाल सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष सुनील दीवान, सदस्य भरत कुमार सैनी, गोपाल अहिर, पूजा यादव, राजेंद्र यादव, नितेश शर्मा सहित नीमच बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल निरखे, सचिव राजेश यादव, कोच मीनाक्षी सिसोदिया ने बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय व गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग गंगवाल, कीर्तिराज सिंह चुंडावत, खुशालीपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं।

अब पुणे के कोर्ट पर नीमच की उम्मीदें – नीमच के इन दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन जिले के लिए गौरव की बात है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यश यादव और सलोनी दीवान अपने प्रदर्शन से नीमच और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

जिला ब्यूरो
ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.31.07

गोटेगांव के अंतर्गत आने वाला गांव ग्राम परसवाड़ा में 31 अक्टूबर को वारदाना मशीन का शुभारंभ, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.28.50

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा 

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.05.46

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए न्यायाधीशों ने संभाली कमान, स्कूलों में गूंज रहा ‘सुरक्षित बचपन’ का संदेश

October 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026799
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026764
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.31.07 Policewala

गोटेगांव के अंतर्गत आने वाला गांव ग्राम परसवाड़ा में 31 अक्टूबर को वारदाना मशीन का शुभारंभ, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

By PolicewalaOctober 29, 20260

वीरू, तनिष्क, नितिन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की नई पहल; विपिन बिहारी जी महाराज एवं शनिदेव…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.28.50

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा 

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.05.46

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए न्यायाधीशों ने संभाली कमान, स्कूलों में गूंज रहा ‘सुरक्षित बचपन’ का संदेश

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 10.24.32

नीमच के यश यादव और सलोनी दीवान का राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, पुणे में दिखाएंगे दम

October 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.31.07

गोटेगांव के अंतर्गत आने वाला गांव ग्राम परसवाड़ा में 31 अक्टूबर को वारदाना मशीन का शुभारंभ, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

October 29, 2026
WhatsApp Image 2026 10 29 at 13.28.50

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा 

October 29, 2026
Visitors
1995978
This Month : 77203
This Year : 567895
Total Users : 1570215
Views Today : 2127
Total views : 6348944
Who's Online : 13
Server Time : 2026-10-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.