वीरू, तनिष्क, नितिन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की नई पहल; विपिन बिहारी जी महाराज एवं शनिदेव पीठाधीश्वर के करकमलों से होगा शुभारंभ
गोटेगांव/नरसिंहपुर। क्षेत्र में कृषि उपज के भंडारण एवं पैकेजिंग से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में 31 अक्टूबर 2026 को वारदाना मशीन का शुभारंभ किया जाएगा। वीरू, तनिष्क, नितिन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मशीन के प्रारंभ होने से क्षेत्र में वारदाना निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
शुभारंभ शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे श्री श्री विपिन बिहारी जी महाराज एवं शनिदेव पीठाधीश्वर, श्री शनिदेव जी महाराज के करकमलों से किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक श्री महेंद्र नागेश तथा श्री मणिनागेंद्र फाउंडेशन के सचिव श्री सरदार सिंह पटेल एवं जनपद अध्यक्ष गोटेगांव श्रीमती आरती सतीश पटेल उपस्थिति प्रस्तावित है का नाम भी उल्लेखित है।
कृषि उपज की पैकिंग के लिए उपयोगी होगी मशीन
वारदाना का उपयोग गेहूं, धान, चावल, आटा तथा अन्य कृषि उपज की पैकिंग और भंडारण में किया जाता है। ऐसे में क्षेत्र में वारदाना मशीन की शुरुआत से स्थानीय स्तर पर इस क्षेत्र से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।
परसवाड़ा में आयोजित होगा कार्यक्रम।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट





