Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.12.29

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।

October 28, 2026
6a06748f cb56 4c7a 983d 1afc51908cee

रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 15.41.55

धमतरी में 140 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार।

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।
  • रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
  • धमतरी में 140 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार।
  • त्रिमूर्ति नगर स्कूल में विकास कार्यों को मिली नई गति, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया शेड निर्माण का भूमिपूजन।
  • जुन्नारदेव एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से दो छात्र लापता, चार घंटे की तलाश के बाद मिले
  • अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग, झूठे केस में फंसाने की धमकी और प्रताड़ना का मामला दर्ज
  • प्रख्यात समाजसेवी कुबेर राठी का जन्मोत्सव सेवा संकल्प के साथ सम्पन्न, गौ-सेवा व पूजन से की दिन की शुरुआत
  • नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - प्रख्यात समाजसेवी कुबेर राठी का जन्मोत्सव सेवा संकल्प के साथ सम्पन्न, गौ-सेवा व पूजन से की दिन की शुरुआत
Policewala

प्रख्यात समाजसेवी कुबेर राठी का जन्मोत्सव सेवा संकल्प के साथ सम्पन्न, गौ-सेवा व पूजन से की दिन की शुरुआत

PolicewalaBy PolicewalaOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments18 Views
WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.51

//प्रेस विज्ञप्ति//

जन्मोत्सव पर मिले अपार जनस्नेह के लिए कुबेर राठी ने जताया आभार, बोले-परोपकार ही जीवन की वास्तविक सार्थकता

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच मना समाजसेवी कुबेर राठी का जन्मदिवस, राजधानी में उमड़ा गणमान्यजनों का सैलाब

समाजसेवी कुबेर राठी के जन्मोत्सव पर सामाजिक समरसता का संगम, विभिन्न वर्गों व विशिष्ट हस्तियों ने दी बधाई

रायपुर। सनातन परंपरा में जीवन का प्रत्येक पड़ाव व्यक्तिगत उल्लास से परे लोकमंगल, धर्म और जीव-दया के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसी उच्च आध्यात्मिक चेतना को धरातल पर चरितार्थ करते हुए राजधानी रायपुर में प्रख्यात समाजसेवी एवं ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ के संस्थापक कुबेर राठी का जन्मदिवस अत्यंत गरिमामय, उल्लासपूर्ण और सेवा संकल्प के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों व नागरिकों ने गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और भव्य आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.51 2 1

समाजसेवी कुबेर राठी ने अपने दिन का शुभारंभ रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर में विधिवत् दर्शन-पूजन और विशेष अनुष्ठान के साथ किया। उन्होंने पवनसुत हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक समरसता की मंगलकामना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत वे ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ के कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति की पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए गौ-सेवा को प्राथमिकता दी। ‘गावो विश्वस्य मातरः’ के भाव को आत्मसात करते हुए उन्होंने अपने हाथों से गौ-माताओं को हरी सब्जियां, चना, गुड़, चावल और ताजा रोटियां खिलाईं तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल औपचारिकता या कर्तव्य नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा का संवाहक है।WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.52 1

समिति कार्यालय परिसर में दिनभर उत्सवी वातावरण बना रहा। समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटा गया। उपस्थित जनसमूह ने कुबेर राठी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं भेंट कर उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मोत्सव को अविस्मरणीय और प्रेरणादायी बनाने के लिए सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कुबेर राठी ने कहा कि सनातन धर्म हमें सिखाता है कि जीवन की सार्थकता केवल स्वयं के लिए जीने में नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संबल पहुंचाने में है।WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.52 2

शास्त्रों के श्लोक ‘परोपकाराय सतां विभूतयः’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सत्पुरुषों का सामर्थ्य केवल परोपकार के लिए होता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज आप सभी से मिला अपार स्नेह, विश्वास और संबल मेरी कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि जनकल्याण के मार्ग पर और अधिक निष्ठा से आगे बढ़ने का पावन संकल्प है। जन्मदिन आयु का एक वर्ष बढ़ना नहीं, बल्कि समाज और ईश्वर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के पुनरावलोकन का दिन है। समिति सदैव पीड़ित मानवता की सेवा और धर्म रक्षा के लिए समर्पित रहेगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने समाजसेवी कुबेर राठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने श्री राठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुबेर राठी केवल एक समर्पित समाजसेवी ही नहीं, बल्कि रायपुर में गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के सच्चे संवाहक हैं। जाति, वर्ग और मजहब से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। श्री राज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए आगे कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा, दीन-दुखियों को संबल प्रदान करने और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने का जो पुनीत कार्य कुबेर राठी निरंतर कर रहे हैं, वह नई पीढ़ी और संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत अनुकरणीय व प्रेरणादायी है।WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.51 1

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी ने समाजसेवी कुबेर राठी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए अत्यंत आत्मीय और भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि कुबेर राठी केवल परिवार के अग्रज ही नहीं, बल्कि उनके जीवन के हर मोड़ पर सबसे बड़े संबल और मार्गदर्शक हैं। भावविभोर होते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि हर जन्म में मुझे ऐसा ही बड़ा भाई मिले, जो हर सुख-दुख और हर परिस्थिति में चट्टान की तरह सदैव मेरे साथ खड़ा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का जो पाठ उन्हें अपने बड़े भाई से सीखने को मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है; उनका संपूर्ण जीवन समाज और धर्म के प्रति समर्पित रहा है और उनका स्नेह व मार्गदर्शन आगे भी परिवार और समाज को इसी तरह नई दिशा देता रहेगा।WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.06.52

आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी, आंध्रा एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्रीनिवास राव, वैश्य समाज के अध्यक्ष नवरत्न माहेश्वरी, समाजसेवी अजय देवांगन, राजेंद्र पांडे, विवेक (मोंटी) जोशी सहित व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देर शाम तक चले इस गरिमामयी समारोह में सभी ने श्री राठी के सेवाभावी व्यक्तित्व और समाजोत्थान के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
रिपोर्टर : मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.12.29

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।

October 28, 2026
6a06748f cb56 4c7a 983d 1afc51908cee

रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 15.41.55

धमतरी में 140 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार।

October 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026798
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026764
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.12.29 क्षेत्रीय खबर

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।

By PolicewalaOctober 28, 20260

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी रायपुर में यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को किया संबोधित।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
6a06748f cb56 4c7a 983d 1afc51908cee

रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 15.41.55

धमतरी में 140 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार।

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 14.51.07

त्रिमूर्ति नगर स्कूल में विकास कार्यों को मिली नई गति, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया शेड निर्माण का भूमिपूजन।

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.12.29

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।

October 28, 2026
6a06748f cb56 4c7a 983d 1afc51908cee

रायपुर में एंटी रैगिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

October 28, 2026
Visitors
1993210
This Month : 74435
This Year : 565127
Total Users : 1567447
Views Today : 3025
Total views : 6344021
Who's Online : 19
Server Time : 2026-10-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.