नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ाया
जुन्नारदेव/अंबाडा नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया। मामले में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जुन्नारदेव सोनम पाटिल के कुशल निर्देशन में चौकी अंबाड़ा एवं थाना जुन्नारदेव की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बहलाने का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को ग्राम गुढ़ी निवासी फरियादी ने चौकी अंबाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम गुढ़ी के गढ़ा दफाई निवासी विजय भारती (27), पिता सरवन लाल भारती ने 11 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट और पैसों का लालच देकर बहलाया-फुसलाया तथा एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
बताया गया कि घटना के संबंध में राहगीरों द्वारा देखे जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। शिकायत प्राप्त होने पर चौकी अंबाड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
🖊️प्रारंभिक विवेचना एवं पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी विजय भारती को कांटा घर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला जेल छिंदवाड़ा में निरुद्ध किया गया है।
🖊️पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रिपोर्टर भगवानदास साहू
Trending
- अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग, झूठे केस में फंसाने की धमकी और प्रताड़ना का मामला दर्ज
- प्रख्यात समाजसेवी कुबेर राठी का जन्मोत्सव सेवा संकल्प के साथ सम्पन्न, गौ-सेवा व पूजन से की दिन की शुरुआत
- नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
- पुलिसवाला न्यूज़ की खबर का असर: नो एंट्री में वाहन पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
- धमतरी पुलिस की कार्रवाई: ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
- बड़वारा पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर ट्रेलर एवं पिकप चालकों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्यवाही कर पिकअप एवं ट्रेलर किए जब्त ।
- कुठला पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
- जनसुनवाई के दिन मरवारी पंचायत में लटका मिला ताला, सचिव नदारद





