न्यायालय में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी।
सक्ती, 23 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस द्वारा ऑपरेशन “बॉज” के तहत फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने शुक्रवार को तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश मिलने पर तीनों को जेल दाखिल कराया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामलाल राठौर (42 वर्ष), निवासी मेन रोड, नंदौर कला, थाना सक्ती, राजेंद्र सिदार (28 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती तथा फिरोज कुमार सिदार (27 वर्ष), निवासी बैला चुआ, थाना सक्ती को गिरफ्तार किया।
रेंज कार्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन “बॉज” का उद्देश्य लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। सक्ती पुलिस द्वारा न्यायालयीन आदेशों के पालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







