Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.23

अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 19.11.27

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

October 21, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 18.58.39

पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन
  • खरया आभूषण परिवार ने कराया विशाल देवी भंडारा, श्रद्धा और सेवा का दिखा संगम
  • गोल बाजार के व्यापारियों को अपेक्स बैंक ने वितरित किए सिक्के।
  • पुलिस स्मृति दिवस पर मैहर में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
  • छिंदवाड़ा अंबाडा चौकी _विजयदशमी के अवसर पर परम्परागत शस्त्र एवं वाहन पूजन
  • विजयादशमी पर भक्तों ने मनाया साईं बाबा पुण्यतिथि महोत्सव
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
देश

अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

PolicewalaBy PolicewalaOctober 22, 2026No Comments17 Views
WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.23

WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.22 1 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, दूसरे राज्यों से धान लाने के लिए लेनी होगी अनुमति; शासन ने जारी किए सख्त निर्देश

गरियाबंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 21 अक्टूबर को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गरियाबंद जिले में 30 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में कुल 273 चेकपोस्ट निर्धारित हैं। शासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और अवैध धान की आवक पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं।WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.22

शासन द्वारा जारी सीमावर्ती जिलों के धान उपार्जन केंद्रों की सूची में गरियाबंद जिले के आठ केंद्र शामिल हैं। इनमें झाखरपारा, ढोर्रा, रसैला, तेतलखूंटी, दुल्ला, देवभोग, उरमाल और सीनापाली शामिल हैं। इन केंद्रों पर धान खरीदी के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि दूसरे राज्यों से धान लाकर स्थानीय किसानों के पंजीकृत रकबे में बेचने की कोशिशों को रोका जा सके।
शासन के निर्देशानुसार, 15 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक दूसरे राज्यों से धान का आयात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अनुमति से ही किया जा सकेगा। हालांकि, 3300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक लागत वाली सुपर फाइन किस्म के धान के आयात के लिए संचालक की अनुमति आवश्यक नहीं होगी, लेकिन इसकी सूचना जिला खाद्य अधिकारी अथवा खाद्य नियंत्रक को देना अनिवार्य होगा।

कोचियों और बिचौलियों पर भी कसेगा शिकंजा

धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से धान खरीदने वाले कोचियों एवं बिचौलियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई बिचौलिया दूसरे किसानों का धान लाकर किसी पंजीकृत किसान के रकबे में बेचने का प्रयास करता है, तो संबंधित वाहन और धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कलेक्टरों को राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता, वन और परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष जांच दल गठित करने को कहा गया है।

खरीदी केंद्रों और राइस मिलों के स्टॉक की होगी जांच

शासन ने धान खरीदी केंद्रों में भंडारित धान का भौतिक सत्यापन करने और स्टॉक का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खरीफ वर्ष 2026-27 में सोमवार से शुक्रवार तक, शासकीय अवकाश को छोड़कर, धान खरीदी की जाएगी। प्रत्येक शनिवार को खरीदे गए धान की मात्रा, बारदानों के उपयोग और उपार्जन के लिए प्राप्त राशि के व्यय का विवरण खरीदी सॉफ्टवेयर में दर्ज करना अनिवार्य होगा।WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.23

कलेक्टर द्वारा प्रत्येक खरीदी केंद्र के लिए अधिकारी नामांकित किए जाएंगे, जो मौके पर पहुंचकर धान और बारदानों के स्टॉक का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा राइस मिलों में सरकारी एवं निजी धान के स्टॉक, तैयार चावल और बिजली खपत के रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। स्टॉक में अंतर या अन्य अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.07

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.21.22

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 108 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.44.07

विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में जिले के चिकित्सकों को दिया गया ECG संबंधी विशेष प्रशिक्षण

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,289
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.23 देश

अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

By PolicewalaOctober 22, 202617

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, दूसरे राज्यों से धान लाने के लिए लेनी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 21 at 19.11.27

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

October 21, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 18.58.39

पुलिस ग्राउंड में 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन

October 21, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 18.47.20 1

खरया आभूषण परिवार ने कराया विशाल देवी भंडारा, श्रद्धा और सेवा का दिखा संगम

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 22 at 11.26.23

अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 21 at 19.11.27

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

October 21, 2026
Visitors
1979150
This Month : 60375
This Year : 551067
Total Users : 1553387
Views Today : 2563
Total views : 6317844
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.