दमुआ। विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस थाना दमुआ में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिरसाम (भा.पु.से.) ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ और जवान उपस्थित रहे।
🖊️थाना प्रभारी जी ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस जवानों की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।

🖊️विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा कर्तव्य, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है।
रिपोर्टर: भगवान दास साहू।
, पुलिसवाला न्यूज़।







