नारायणपुर। दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने पुलिस लाइन नारायणपुर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान डीआरजी परिसर एवं जिले के समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह, एसडीओपी छोटेडोंगर श्री मनोज मांडवी, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, श्री मोहसिन खान, सूबेदार श्री विक्रम सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसपी श्री संदीप कुमार पटेल ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित वाहन शाखा कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इससे वाहन शाखा से संबंधित कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन एवं विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
नारायणपुर पुलिस ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांति, सौहार्द एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







