नीमच, 17 अक्टूबर 2026। जिले में त्योहारों के दौरान पटाखों के क्रय-विक्रय के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के तहत नीमच शहर में निर्धारित स्थल में संशोधन किया गया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी, उपखंड नीमच द्वारा जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में उल्लेखित स्थल के स्थान पर अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 का मैदान निर्धारित किया गया है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पटाखों के क्रय-विक्रय के लिए डिजिटल हस्ताक्षरित अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदक services.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2025 में जारी किए गए अस्थायी लाइसेंस से संबंधित आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







