₹450 नकद सहित सट्टा पर्ची, कार्बन और पेन जब्त, सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज
अंबाड़ा। क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। अंबाड़ा स्थित काली पूजा ग्राउंड में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर कथित तौर पर सट्टा पट्टी लिखते एक युवक को पकड़ा।
🖊️पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान शरद यादव, पिता धर्मपाल यादव, निवासी अंबाड़ा के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान युवक के पास से ₹450 नकद, सट्टा पर्ची, कार्बन और पेन जब्त किए गए।
🖊️यह कार्यवाही उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
🖊️पुलिस की इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में कथित अवैध सट्टा गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखने की बात कही जा रही है।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







